निपाह वायरस को लेकर बरती जाने वाली सावधानी पर चर्चा

बांका : जिला समारहणालय सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास परियोजना की एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में निपाह वायरस को लेकर बरती जाने वाली सावधानी पर चर्चा की गयी. वहीं बैठक में नीति आयोग के द्वारा निर्धारित सभी इंडिकेटर की प्रखंडवार समीक्षा की गयी. डीएम […]
बांका : जिला समारहणालय सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास परियोजना की एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में निपाह वायरस को लेकर बरती जाने वाली सावधानी पर चर्चा की गयी. वहीं बैठक में नीति आयोग के द्वारा निर्धारित सभी इंडिकेटर की प्रखंडवार समीक्षा की गयी. डीएम ने कहा कि अधिकतर प्रखंडों के इंडीकेटर में संस्थानवार डाटा प्रविष्टि में अपूर्ण पाया है. जिसे 15 दिनों के अंदर सही करने का निर्देश दिया.
इसके अलावे बैठक में ड्युलिस्ट व सर्वेलिस्ट की भी समीक्षा की गयी. इस दौरान डीएम ने 80 प्रतिशत से कम ड्यूलिस्ट व सर्वेलिस्ट हासिल करने वाले एएनएम लता कुमारी, इंदू कुमारी, निर्मला कुमारी, सावित्री कुमारी गुणेश्वरी देवी, राजकुमारी, माला कुमारी, सीता कुमारी, रानी कुमारी, ललीता कुमारी, लता कुमारी एवं ड्युलिस्ट में किरण कुमारी, कल्पना कुमारी, मीना कुमारी एवं सर्वेलिस्ट में मेरी अम्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है. एवं सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है. डीएम ने कहा कि अगर पंद्रह दिनों के अंदर स्थिति में सुधार नहीं होती है तो विभागीय कार्रवाई तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




