अपराजिता महिला सम्मान समारोह का आयोजन

बांका : ऐसी महिलाएं, जिन्होंने अपने बूते बिहार में बदलाव लाया है, समाज को एक नयी दिशा दी, उन्हें प्रभात खबर सम्मानित करेगा. इसके लिए अपराजिता महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. बांका में इस कार्यक्रम का आयोजन 30 मई को संध्या छह बजे आरएमके मैदान में किया जायेगा. इस कार्यक्रम में […]
बांका : ऐसी महिलाएं, जिन्होंने अपने बूते बिहार में बदलाव लाया है, समाज को एक नयी दिशा दी, उन्हें प्रभात खबर सम्मानित करेगा. इसके लिए अपराजिता महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. बांका में इस कार्यक्रम का आयोजन 30 मई को संध्या छह बजे आरएमके मैदान में किया जायेगा. इस कार्यक्रम में जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, नृत्य-संगीत व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा. इसके साथ ही शायरी व कविता की महफिल सजेगी. इस कार्यक्रम में शबीना अदीब, डॉ राहुल अवस्थी, फारूक सरल, विकास बौखल, भालचंद्र त्रिपाठी, जयकुमार रूसवा जैसे नामचीन कलाकार अपनी रचना से लोगों को लोटपोट करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




