घरेलू विवाद में अधेड़ की मौत ताड़ के पेड़ से गिर कर स्कूली छात्र जख्मी, रेफर

Published at :25 May 2018 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
घरेलू विवाद में अधेड़ की मौत ताड़ के पेड़ से गिर कर स्कूली छात्र जख्मी, रेफर

छात्र का जेएलएनएमसीएच में चल रहा इलाज बांका : सदर थाना क्षेत्र के पथरा गांव में गुरूवार को एक ताड़ के पेड़ से गिरकर 13 वर्षीय स्कूली छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार पथरा गांव निवासी रामनगिना सिंह का पुत्र शिवम कुमार जो मध्य विद्यालय डोमाखाड़ के 7वीं कक्षा का छात्र […]

विज्ञापन

छात्र का जेएलएनएमसीएच में चल रहा इलाज

बांका : सदर थाना क्षेत्र के पथरा गांव में गुरूवार को एक ताड़ के पेड़ से गिरकर 13 वर्षीय स्कूली छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार पथरा गांव निवासी रामनगिना सिंह का पुत्र शिवम कुमार जो मध्य विद्यालय डोमाखाड़ के 7वीं कक्षा का छात्र है. गुरूवार को उक्त छात्र अपने कुछ दोस्त के साथ गांव के बगल काली मंदिर के समीप एक ताड़ पेड़ के पास गया था. जहां शिवम ने अपने दोस्त को पेड़ के नीचे खड़ा कर पेड़ पर चढ़ गया. कुछ दूर चढ़ने के बाद शिवम का अचानक हाथ छूट गया और वो पेड़ से सीधा नीचे गिर गया. इसके बाद पेड़ के नीचे मौजूद सभी दोस्त चिल्लाते हुए गांव आया और लोगों को घटना की जानकारी दी.
इसके साथ ग्रामीणों ने उक्त छात्र को वहां से उठाकर लाया और परिजन के हवाले किया. जिसके बाद आनन-फानन में परिजन ने उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने उपचार के बाद छात्र को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. हालांकि इस घटना में छात्र का पैर व हाथ टूट गया है. जबकि शरीर के कई हिस्सा में गहरा जख्म है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन