आइसक्रीम फैक्ट्री में सिलिंडर फटा, मालिक का हाथ उड़ा

Published at :24 May 2018 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
आइसक्रीम फैक्ट्री में सिलिंडर फटा, मालिक का हाथ उड़ा

कटोरिया : कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित कंचन आइसक्रीम फैक्टरी में बुधवार की देर शाम कंप्रेशर सिलिंडर ब्लास्ट कर गया. इस हादसे में आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक महेंद्र भगत (55) का दाहिना हाथ उड़ गया. जबकि दो पुत्र अरुण भगत (30) व अमित भगत (20) भी बुरी तरह से जख्मी हुआ है. परिजनों व ग्रामीणों […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित कंचन आइसक्रीम फैक्टरी में बुधवार की देर शाम कंप्रेशर सिलिंडर ब्लास्ट कर गया. इस हादसे में आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक महेंद्र भगत (55) का दाहिना हाथ उड़ गया. जबकि दो पुत्र अरुण भगत (30) व अमित भगत (20) भी बुरी तरह से जख्मी हुआ है. परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एसडी मंडल ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया.

गंभीर रूप से जख्मी फैक्ट्री मालिक को बेहतर इलाज के लिये दुर्गापुर ले जाया गया है. जबकि जख्मी पुत्र अरूण भगत को कोलकाता ले जाया गया है. जख्मी अरूण के दोनों आंखों में ब्लास्ट के बाद धातु का कण व कचरा घुस जाने के कारण आंख बंद हो गया है.
वहीं दूसरी ओर ब्लास्ट हुए सिलिंडर का आधा भाग पहले खुले आसमान में काफी दूर उड़ा. फिर करीब दो सौ गज दूर पक्की सड़क के पार विजय साह के रसोई घर में गिरा. रसोई घर में एस्बेस्टस का छत होने के कारण सिलिंडर का टुकड़ा उसे फाड़ते हुए अंदर घुस गया. समूचे किचन का सामान क्षतिग्रस्त हो गया. इस दौरान खाना पका रही पूजा देवी ब्लास्ट की आवाज सुन कर रसोई घर से ठीक बाहर निकली थी. इससे वह बाल-बाल बच गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार आइसक्रीम फैक्टरी के कंप्रेशर सिलिंडर को फैक्टरी मालिक महेंद्र भगत खुद ठीक कर रहे थे. जबकि दोनों पुत्र अरूण भगत व अमित भगत सहयोग कर रहे थे. अचानक जोरदार धमाके के साथ सिलिंडर ब्लास्ट कर गया. अगल-बगल में काफी देर तक अफरातफरी मची रही.
कटोरिया बाजार के बांका रोड की घटना
फैक्ट्री मालिक महेंद्र भगत खुद ठीक कर रहे थे कंप्रेशर सिलिंडर
अचानक हुआ ब्लास्ट, 200 गज दूर गिरा सिलिंडर का आधा हिस्सा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन