भागलपुर रेफर युवक ने तोड़ा दम

बौंसी : श्याम बाजार सरूआ पथ पर मंगलवार को सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. गीदड़ लीला गांव निवासी मंडल सोरेन का पुत्र सुबोध सोरेन (30) गांव के ही अपने मित्र नारायण बास्की के साथ बौंसी की ओर आ रहा था. गीदड़ लीला मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने […]
बौंसी : श्याम बाजार सरूआ पथ पर मंगलवार को सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. गीदड़ लीला गांव निवासी मंडल सोरेन का पुत्र सुबोध सोरेन (30) गांव के ही अपने मित्र नारायण बास्की के साथ बौंसी की ओर आ रहा था. गीदड़ लीला मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने संतुलन खो दिया और बिजली के खंभे से उसकी बाइक जा टकरायी. इसकी वजह से मृतक के सिर पर गहरी चोटें आयी. स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद चिकित्सक बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया. लेकिन, भागलपुर पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




