जमीन विवाद को लेकर मारपीट

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के गोयड़ा गांव में मंगलवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में एक पक्ष के रामचंद्र झा पिता स्व. नेनालाल झा जख्मी हो गया. जख्मी हालत में ही वो थाना पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज भेज […]
शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के गोयड़ा गांव में मंगलवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में एक पक्ष के रामचंद्र झा पिता स्व. नेनालाल झा जख्मी हो गया. जख्मी हालत में ही वो थाना पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज भेज दिया. मारपीट की घटना को लेकर जख्मी के लिखित आवेदन पर गांव के ही संजय झा, नूतन झा, शोभा झा के विरूद्ध शंभुगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में वादी का आरोप है कि उक्त नामजद अभियुक्त ने गाली-गलोज करते हुए लाठी डंटा से लैस होकर घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट किया. घटना के बाद से गांव में दोनो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है. इधर थानाध्यक्ष राजकपुर कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




