बांका : इवीएम का बटन दबा आज जनता चुनेगी नगर सरकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2018 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : विगत एक महीने से जारी नगर परिषद चुनावी यज्ञ की अंतिम आहुति मंगलवार को मतदान के रूप में दे दी जायेगी. मंगलवार को सभी प्रत्याशियों का भाग इवीएम में बंद हो जायेगा. अभेद्य सुरक्षा घेरे में सभी मतदाता पहली बार नगर परिषद की हैसियत से इवीएम का बटन दबायेंगे. इधर, चुनाव शांतिपूर्ण व […]
विज्ञापन
बांका : विगत एक महीने से जारी नगर परिषद चुनावी यज्ञ की अंतिम आहुति मंगलवार को मतदान के रूप में दे दी जायेगी. मंगलवार को सभी प्रत्याशियों का भाग इवीएम में बंद हो जायेगा. अभेद्य सुरक्षा घेरे में सभी मतदाता पहली बार नगर परिषद की हैसियत से इवीएम का बटन दबायेंगे. इधर, चुनाव शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त किया गया है. किसी भी सूरत में असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जायेगा.
इसके लिए नगर परिषद क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया गया है. मतदान की अवधि सुबह सात से संध्या पांच बजे तक तय किया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने तय समय के अनुसार सभी कार्य निबटाने का निर्देश दिया है. वहीं दूसरी ओर सभी मतदान केंद्र पर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल व क्षेत्र में गश्ती दल को तैनात किया गया है. सभी वार्ड क्षेत्र के हिसाब से मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निर्धारित की गयी है. जबकि डीडीसी अभिलाषा कुमारी शर्मा व डीटीओ अरविंद कुमार मंडल इसकी निगरानी करेंगे. सुबह छह बजकर 45 मिनट तक हर बूथ पर मॉक पोल समाप्त करने की बात कही गयी है. मॉक पोल के रूप में 50 मत डाला जायेगा. जिसके बाद पुन: इस मत को रिजेक्ट कर दिया जायेगा.
मतदान समाप्त होने के बाद सभी इवीएम को सुरक्षित रूप में वज्रगृह में जमा करा दिया जायेगा. वज्रगृह की सुरक्षा में अवर निरीक्षक रंधीर कुमार सिंह व अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी मो गजाली को नियुक्त किया गया है.
नियंत्रण कक्ष में प्रत्येक दो घंटे पर दी जायेगी खैरियत
शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में नियंत्रण कक्ष का निर्माण किया गया है. सभी अधिकारी को मोबाइल से कनेक्ट रहने को कहा गया है. साथ ही प्रत्येक दो घंटे पर नियंत्रण कक्ष में खैरियत की सूचना देने की बात कही है.
क्यूआरटी रहेगी हर
वक्त अलर्ट
नगर परिषद चुनाव के लिए क्वीक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है. इस टीम में तेज-तर्रार सशस्त्र पुलिस जवान व आधुनिक यंत्र जुटाया गया है. वज्रवाहन लैस क्यूआरटी चुनाव अवधि तक अलर्ट पर रहेगी. सूचना के तुरंत बाद यह टीम मोर्चा का संभालने में सफल साबित होगी. वहीं अग्निशमन दस्ता के साथ नियंत्रण कक्ष में मेडिकल टीम की तैनाती की गयी है.
पर्दानशीं मतदाता पहचान के लिए आंगनबाड़ी सेविका की तैनाती
नगर परिषद चुनाव के दरम्यान मतदान कक्ष पर पर्दानशीं मतदाता की पहचान की जायेगी. इसके लिए मूल आंगनबाड़ी केन्द्र के बजाय दूसरे क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका को प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रत्येक मतदाता केन्द्र पर दो-दो आंगनबाड़ी सेविका की तैनाती की गयी हैं.
देर रात तक डोर-टू-डोर घूमेंगे प्रत्याशी व समर्थक
प्रचार-प्रसार खत्म होने के बावजूद मतदान के एक दिन पहले सात मई को प्रत्याशी व उनके समर्थक देर रात तक डोर-टू-डोर घूमते दिखे. अपने पक्ष में मतदान के अलावा वोट प्रबंधन का अंतिम प्रयास जबरदस्त दिखा. नगर परिषद चुनाव में इस बार सबसे अधिक नोट बाटेंगे गये हैं. सूत्र के मुताबिक कई वार्ड क्षेत्र में एक वोट के लिए दो हजार का नोट दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




