फेक फेसबुक आइडी पर अभद्र भाषा के साथ फोटो वायरल, प्राथमिकी दर्ज

Published at :06 May 2018 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
फेक फेसबुक आइडी पर अभद्र भाषा के साथ फोटो वायरल, प्राथमिकी दर्ज

बांका : जिले में फेक फेसबुक आइडी बना कर किसी और का फोटो के साथ आपत्तिजनक कमेंट लिख वायरल करने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर शहर के बाबूटोला मुहल्ला में किराये के मकान में रह रही पीड़िता के एक रिश्तेदार ने सदर थाना में एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. […]

विज्ञापन
बांका : जिले में फेक फेसबुक आइडी बना कर किसी और का फोटो के साथ आपत्तिजनक कमेंट लिख वायरल करने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर शहर के बाबूटोला मुहल्ला में किराये के मकान में रह रही पीड़िता के एक रिश्तेदार ने सदर थाना में एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. थाना में दिये आवेदन के अनुसार बेलहर थाना क्षेत्र निवासी की भतीजी, पुत्री व रिश्तेदार का फोटो के साथ अभद्र भाषा को वायरल किया है.
थाना में दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि जमुई जिला के बिहारी कॉलोनी निवासी नंद कुमार सिंह का पुत्र पीयूष कुमार सिंह ने भतीजी व उनकी पुत्री का फोटो फेक फेसबुक पर लगाकर गलत शब्द लिखकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है. इसको लेकर जब आरोपित का मोबाइल नंबर पता लगाकर विगत 30 अप्रैल को मेरे भाई ने बात की तो आरोपित पीयूष ने गाली-गलौज की. वहीं इसके पूर्व एक अन्य मामले में शहर के जगतपुर मुहल्ला निवासी ने भी विगत 30 अप्रैल को एक फेक फेसबुक आइडी पर सरकारी सेवा में कार्यरत उनकी पत्नी व 10वीं कक्षा की छात्रा उनकी पुत्री का फोटो लगाकर अभद्र भाषा का प्रयोग का भी मामला सामने आया था. जिसमें उनकी पुत्री का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वो स्कूल जाना छोड़ दिया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन