शिवालय के कुएं से मिलीं राधा-कृष्ण की टूटी मूर्तियां

Published at :03 May 2018 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
शिवालय के कुएं से मिलीं राधा-कृष्ण की टूटी मूर्तियां

पंजवारा/बांका : क्षेत्र के विक्रमपुर मोड़ स्थित शिवालय के समीप सूखे पड़े कुएं में मंगलवार की सुबह राधा कृष्ण की मूर्ति मिलने की खबर पर मूर्ति देखने के लिए लोग मंदिर परिसर में जुट गये. कुएं में राधा कृष्ण की मूर्ति होने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी. मौके पर पहुंची […]

विज्ञापन

पंजवारा/बांका : क्षेत्र के विक्रमपुर मोड़ स्थित शिवालय के समीप सूखे पड़े कुएं में मंगलवार की सुबह राधा कृष्ण की मूर्ति मिलने की खबर पर मूर्ति देखने के लिए लोग मंदिर परिसर में जुट गये. कुएं में राधा कृष्ण की मूर्ति होने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों की मदद से मूर्ति को कुएं से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. जांच पड़ताल में पुलिस ने पाया कि बरामद राधा-कृष्ण की मूर्तियों में भगवान कृष्ण के एक हाथ को काट दिया गया है.

जबकि मूर्ति के कान व नाक में जेवरात पहनने के लिए जगह होने के बावजूद जेवर नहीं है. वहीं राधा के दोनों पैर का आधा भाग टूटा हुआ है. बरामद की गयी मूर्ति तकरीबन दो फीट ऊंची व एक-एक मूर्ति का वजन करीब पांच किलो बताया गया.

राधा कृष्ण की टूटी हुई मूर्ति को बरामद कर कब्जे में ले लिया गया है. मूर्ति किस धातु की है जानकारों के द्वारा जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.
श्यामल किशोर, प्रभारी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन