अब किसान इ-वॉलेट से क्रय करेंगे कृषि सामग्री

Published at :01 May 2018 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
अब किसान इ-वॉलेट से क्रय करेंगे कृषि सामग्री

बांका : समृद्ध किसान निर्माण के लिए महत्वाकांक्षी प्रयास जल्द ही प्रभावी होना वाला है. किसान को अब पूंजी के आभाव में योजनाओं के लाभ से वंचित रहना नहीं पड़ेगा. इसके लिए कृषि विभाग ने अनोखी तरकीब निकाल ली है. जी हां, सभी किसान को ई-वॉलेट की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. किसान ई-वॉलेट से ही […]

विज्ञापन
बांका : समृद्ध किसान निर्माण के लिए महत्वाकांक्षी प्रयास जल्द ही प्रभावी होना वाला है. किसान को अब पूंजी के आभाव में योजनाओं के लाभ से वंचित रहना नहीं पड़ेगा. इसके लिए कृषि विभाग ने अनोखी तरकीब निकाल ली है. जी हां, सभी किसान को ई-वॉलेट की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. किसान ई-वॉलेट से ही कृषि संबंधित सामग्री खरीद सकते हैं.
इ-वॉलेट में ही अनुदान की राशि जमा रहेगी. सबसे बड़ी बात यह होगी कि अनुदान की राशि किसान को लाभ लेने से पहले दे दी जायेगी. यानि पहले किसान को अगर यंत्र के लिए चयन किया जाता था, तो किसान को पूर्ण राशि भुगतान कर सामग्री क्रय करनी होती थी. अब ऐसा नहीं होगा ई-वॉलेट में पूर्व से ही अनुदान की राशि जमा रहेगी रहेगी. किसान अपने सुविधानुसार समय-सीमा के अंतर्गत सामग्री खरीद सकते हैं. अनुदान से इतर राशि किसान अपने सुविधा अनुसार जमा करने के लिए स्वतंत्र हैं. दरअसल, पूंजी के आभाव में अक्सर यंत्र की खरीदारी में किसान असमर्थता जाहिर करते थे. अलबत्ता, बड़ी संख्या में लोग लाभ से वंचित भी रह जाते थे. इसीलिए सरकार ने मोबाइल बैकिंग मोड के तहत ई-वॉलेट की योजना तैयार की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन