अवैध राशि वसूली के आरोप में जीपीएस की गयी नौकरी

Published at :25 Apr 2018 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध राशि वसूली के आरोप में जीपीएस की गयी नौकरी

बांका : कटोरिया प्रखंड के जीपीएस मो एस आलम को प्रखंड क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत के लाभुकों से अवैध राशि वसूली करने व लाभुकों को डराने धमकाने के आरोप में उनका अनुबंध रद्द करते हुए नौकरी से विमुक्त कर दिया गया है. इस संबंध में प्रभारी डीएम सह डीडीसी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने बताया है […]

विज्ञापन

बांका : कटोरिया प्रखंड के जीपीएस मो एस आलम को प्रखंड क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत के लाभुकों से अवैध राशि वसूली करने व लाभुकों को डराने धमकाने के आरोप में उनका अनुबंध रद्द करते हुए नौकरी से विमुक्त कर दिया गया है. इस संबंध में प्रभारी डीएम सह डीडीसी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने बताया है कि दोषी जीपीएस के विरुद्ध कटोरिया बीडीओ को प्राथमिकी दर्ज कराने का भी निर्देश दिया गया है. आगे डीडीसी ने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े सभी कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि कोई भी इस तरह के कार्य में संलिप्त पाये जाते है तो उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डीडीसी ने जिले के लाभुकों से अपील की है कि इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो तुरंत इसकी शिकायत जिला प्रशासन से करें. सरकारी योजना में बिचौलिया तंत्र को प्रभावी नहीं होने दिया जायेगा. लाभुक से अगर कोई बिचौलिया व सरकारी कर्मी अवैध राशि मांगता है तो उसका वीडियो बनाकर जिला प्रशासन को उपलब्ध करावें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन