देवघर रोड स्थित बस स्टैंड पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Published at :24 Apr 2018 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर रोड स्थित बस स्टैंड पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा

जर्जर पेशाब-घर का समाजसेवी करा रहे जीर्णोद्धार कटोरिया : कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित जर्जर पेशाब-घर का जीर्णोद्धार कराने का बीड़ा समाजसेवी श्याम केशरी ने उठाया है. जिसमें स्थानीय लोग भी सकारात्मक सहयोग कर रहे हैं. साफ-सफाई व जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो जाने से बस स्टैंड पर उतरने वाले महिला-पुरूष यात्रियों व दूर-दराज […]

विज्ञापन

जर्जर पेशाब-घर का समाजसेवी करा रहे जीर्णोद्धार

कटोरिया : कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित जर्जर पेशाब-घर का जीर्णोद्धार कराने का बीड़ा समाजसेवी श्याम केशरी ने उठाया है. जिसमें स्थानीय लोग भी सकारात्मक सहयोग कर रहे हैं. साफ-सफाई व जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो जाने से बस स्टैंड पर उतरने वाले महिला-पुरूष यात्रियों व दूर-दराज के गांवों से खरीदारी के लिये बाजार पहुंचने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत द्वारा वित्तीय वर्ष 2001-02 में मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता ने देवघर रोड बस स्टैंड पर पेशाब-घर का निर्माण कराया था.
कुछ वर्षों तक तो इसका सदुपयोग हुआ. लेकिन बाद में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां धीरे-धीरे गंदगी का अंबार लगता गया. इस जगह का उपयोग कूड़ा फेंकने के रूप में भी किया जाने लगा. जिससे उक्त पेशाब-घर सिर्फ गंदगी की एक जगह मात्र बन कर रह गया. इस समस्या के कारण विशेष कर महिला यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.
स्थानीय लोगों की मांग पर समाजसेवी श्याम केशरी इस कार्य के लिये आगे आये और लोगों का सहयोग लेकर जीर्णोद्धार का कार्य भी शुरू करा दिया है. समाजसेवी श्री केशरी ने कहा कि यहां के मृतप्राय सिस्टम से कुछ भी बेहतरी की उम्मीद करना शायद मुनासिब नहीं है. ऐसी जन समस्याओं के लिये लोगों को ही आगे आने की जरूरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन