ग्राम स्वरोजगार आज से गांवों में चलेगा अभियान

Published at :19 Apr 2018 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
ग्राम स्वरोजगार आज से गांवों में चलेगा अभियान

बांका : भारत सरकार की एक योजना ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. जिला प्रशासन ने उक्त कार्यक्रम को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर ली है. यह अभियान जिले भर में आज से 5 मई तक संचालित होगी. जिनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं […]

विज्ञापन

बांका : भारत सरकार की एक योजना ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. जिला प्रशासन ने उक्त कार्यक्रम को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर ली है. यह अभियान जिले भर में आज से 5 मई तक संचालित होगी. जिनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ आमजनों के सामाजिक एकजुटता, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, गरीब लोगों को चिन्हित कर स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराना, सरकारी योजनाओं पर ग्रामीणों की प्रतिक्रिया व नये पहलुओं पर विचार, किसानों की आमदनी दुगुनी करने, पंचायती राज संस्था को स्वच्छतामुक्त करते हुए उन्हें सुदृढ करने की है.

जिले के कई गांवों में चलेगा यह अभियान . जिला में स्वरोजगार अभियान आज से शुरू होकर आगामी 5 मई तक चलेगी, जिसके अंतर्गत बुधवार को स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया. साथ ही आगामी 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस, 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस, 2 मई को किसान कल्याण दिवस व 5 मई को आजीविका दिवस मनाया जायेगा. जिला प्रशासन के नामित विभाग के अधिकारी इनके नोडल पदाधिकारी होंगे. जबकि सभी प्रखंड बीडीओ इस कार्यक्रम का मानीटरिंग करेंगे.
कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में प्रभारी डीएम सह डीडीसी ने बताया है कि ग्राम स्वरोजगार अभियान की धरातलीय जानकारी लेने के लिए भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम आज बांका पहुंच रही है. जो यहां रुककर दो चरणों में कई गांवों का दौरा कर केंद्र सरकार की योजनाओं का समीक्षा करेंगे. और इस अभियान का भी जायजा लेंगे. टीम में एसएससी के डायरेक्टर डीबी सिंह व अंडर सेक्रेटरी संजय कुमार शामिल हैं. डीडीसी ने बताया है कि इस अभियान की सफलता के लिए जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.
अभिलाषा कुमारी शर्मा, प्रभारी डीएम सह डीडीसी, बांका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन