मैडम, पति ने मारपीट कर घर से निकाला

Published at :19 Apr 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
मैडम, पति ने मारपीट कर घर से निकाला

पीड़ित महिला ने महिला थाना से लगायी न्याय की गुहार बांका : बौंसी थाना क्षेत्र के फागा नावाडीह गांव निवासी पूजा देवी ने महिला थाना में एक आवेदन देकर कहा कि पति ने मेरे साथ बराबर मारपीट कर मुझे घर से निकाल देते है. थाना में दिये गये आवेदन में पूजा ने बताया है कि […]

विज्ञापन

पीड़ित महिला ने महिला थाना से लगायी न्याय की गुहार

बांका : बौंसी थाना क्षेत्र के फागा नावाडीह गांव निवासी पूजा देवी ने महिला थाना में एक आवेदन देकर कहा कि पति ने मेरे साथ बराबर मारपीट कर मुझे घर से निकाल देते है. थाना में दिये गये आवेदन में पूजा ने बताया है कि विगत 23 मार्च 2016 को मेरी शादी फागा गांव निवासी श्याम सुंदर मिश्रा के पुत्र राहुल मिश्रा के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुआ है. पति बाहर में रहकर जेसीबी मशीन चलाते है. गत 14 अप्रैल को वो अपना गांव फागा आया.
जहां आने के बाद दूसरे दिन ही उन्होंने मेरे साथ गाली-ग्लोज करते हुए मारपीट करने लगे. इस बात को लेकर जब में अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो पति ने गुस्सा करते हुए मुझे अपना मायके में रहकर जीवन गुजारने का बात कहते हुए घर से निकाल दिया. जिसके बाद मैं अपना मायके बांका करहिया पहुंची और परिजनों के साथ महिला थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को एक लिखित आवेदन दिया. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष मणि कुमारी ने बताया कि आवेदन को लेकर मामले की जांच की जा रही है. इस मामले को लेकर विशेष जानकारी के लिए पति-पत्नी को दूसरे दिन थाना पे बुलाया गया है. जहां पूछताछ के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन