बिहार : पुलिस गश्ती वाहन को बालू लदे ट्रक ने कुचला, ASI की मौत, 4 जख्मी

Published at :12 Apr 2018 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : पुलिस गश्ती वाहन को बालू लदे ट्रक ने कुचला, ASI की मौत, 4 जख्मी

बांका : बिहार में बांका जिले के राजापोखर पुल के समीप बालू लदे एक ट्रक ने आज एक पुलिस गश्ती वाहन को टक्कर मार दी. जिसमें बौसी थाने के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) रामलखन प्रसाद की मौत हो गयी. हादसे में पुलिस वाहन के चालक और सैप के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो […]

विज्ञापन

बांका : बिहार में बांका जिले के राजापोखर पुल के समीप बालू लदे एक ट्रक ने आज एक पुलिस गश्ती वाहन को टक्कर मार दी. जिसमें बौसी थाने के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) रामलखन प्रसाद की मौत हो गयी. हादसे में पुलिस वाहन के चालक और सैप के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गये.

बांका अनुमंडल पुलिस अधिकारी सविन्द्र कुमार दास ने बताया कि मृतक एएसआई रामलखन प्रसाद गया जिले के खिजरसराय के निवासी थे. उन्होंने बताया कि हादसे में घायल जवानों संतोष कुमार, उपेंद्र बिहारी राय, शाहिद कुमार और गश्ती वाहन चालक अरविंद कुमार को इलाज के लिए भागलपुर जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. दास ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है, लेकिन उसका चालक फरार हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन