जीरो एनर्जी कोल्ड स्टोरेज के निर्माण से बदल रही है किसानों की स्थिति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2018 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम के प्रयास से किसान कर रहे निर्माण 20-25 दिन तक सुरक्षित रह जाती है फल व सब्जी बांका : जिले में खेती के प्रति किसानों की अभिलाषा दिन प्रतिदिनि बढ़ती जा रही है. परंतु उत्पादन को एक से दो दिन तक सुरक्षित रख पाना बेहद मुश्किल हो जाता है. यहां अबतक एक भी कोल्ड […]
विज्ञापन
डीएम के प्रयास से किसान कर रहे निर्माण
20-25 दिन तक सुरक्षित रह जाती है फल व सब्जी
बांका : जिले में खेती के प्रति किसानों की अभिलाषा दिन प्रतिदिनि बढ़ती जा रही है. परंतु उत्पादन को एक से दो दिन तक सुरक्षित रख पाना बेहद मुश्किल हो जाता है. यहां अबतक एक भी कोल्ड स्टोरेज का निर्माण नहीं हुआ है. डीएम कुंदन कुमार ने किसानों की चिंता को दूर करने के लिए जीरो एनर्जी कोल्ड स्टोरेज का नया फार्मूला किसानों को दे दिया है. किसानों ने भी इसे हाथो-हाथ लेकर जमीन पर उतार दिया. नतीजतन, अब सब्जी की फसल खेत से लाने के बाद 20-25 दिन उसी अवस्था में सुरक्षित रह जाता है. जी हां, यह कारनाम जिले के जयपुर व बौंसी के सांपडहर के किसानों ने कर दिखाया है. जानकारी के मुताबिक चकरापत्थर के किसान हरेंद्र शर्मा, गणेश यादव, लक्ष्मीकांत सहित आधा दर्जन किसानों ने अपने ही घर में जीरो एनर्जी कोल्ड स्टोरेज का निर्माण अपने घर में ही कर लिया.
कृषि विभाग के नेतृत्व में कुशलता पूर्वक निर्माण कर इसमें सब्जी को स्टोर किया जा रहा है. मुख्य रुप से टमाटर, खीरा, करेला, भींडी, प्याज आदि की फसल के साथ दूध सुरक्षित को भी ताजा रखा जा रहा है. जिसकी वजह से किसान आराम से इसकी बिक्री कर रहे हैं. वहीं फसल को लंबे समय तक स्टोरेज करने की इस विधि से अन्य किसान भी प्रभावित हो रहे हैं. बताया जाता है कि जीरो एनर्जी कोल्ड स्टोरेज में सामान्य तापमान से 10-15 डिग्री कम पायी जाती है. इसमें तापमान मापक यंत्र भी लगा रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




