नगर परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी, आठ मई को होगा मतदान

Published at :06 Apr 2018 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
नगर परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी, आठ मई को होगा मतदान

बांका : नगर परिषद आम चुनाव 2018 के आलोक में राज्य निर्वाचन आयोग ने एक अधिसूचना जारी करते हुए बांका जिला नगर परिषद चुनाव संबंधित सभी सूचना जारी कर दिया है. जिसके आलोक में प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने, नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तीथी, विधिमान्य नामांकनों की सूची का प्रकाशन, अभ्यर्थियों की वापसी तथा […]

विज्ञापन

बांका : नगर परिषद आम चुनाव 2018 के आलोक में राज्य निर्वाचन आयोग ने एक अधिसूचना जारी करते हुए बांका जिला नगर परिषद चुनाव संबंधित सभी सूचना जारी कर दिया है. जिसके आलोक में प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने, नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तीथी, विधिमान्य नामांकनों की सूची का प्रकाशन,

अभ्यर्थियों की वापसी तथा वापसी के बाद सूची प्रकाशन सहित चुनाव- चिन्ह, मतदान व मतगणना की तिथि भी निर्धारित हो गयी है. इस बाबत जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र राय ने जानकारी देते हुए बताया है कि चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है, चुनाव से संबंधित सभी कार्यक्रमों की सूचना सभी स्तर पर दी गयी है.

चुनाव संबंधित निर्धारित तिथि
नामांकन- 9- 17 अप्रैल तक. नामांकन पत्रों की संवीक्षा- 18 व 19 अप्रैल. विधिमान्य नामांकनों की सूची प्रकाशन- 19 अप्रैल. अभ्यर्थियों की वापसी- 21 अप्रैल तक. अभ्यर्थिता वापसी के बाद अभ्यर्थियों की सूची- 21 अप्रैल को. चुनाव चिह्न आवंटन- 21 अप्रैल को. मतदान की तिथि- 8 मई. मतगणना- 10 मई 2018 को.
आवेदिका ने डीआइजी को आवेदन दे लगायी गुहार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन