दो चचेरी बहनों का पेड़ में लटका मिला शव

बांका : बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुवाटांड़ गांव के बाहर आम के पेड़ में दो चचेरी बहनों का शव लटका मिला. दोनों बहनों ने एक ही दुपट्टा के एक-एक पल्लू में लटक कर फांसी लगा ली. घटना रविवार देर रात की बतायी जाती है. सोमवार सुबह आम के पेड़ पर दोनों दलित छात्रा का शव […]
बांका : बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुवाटांड़ गांव के बाहर आम के पेड़ में दो चचेरी बहनों का शव लटका मिला. दोनों बहनों ने एक ही दुपट्टा के एक-एक पल्लू में लटक कर फांसी लगा ली. घटना रविवार देर रात की बतायी जाती है. सोमवार सुबह आम के पेड़ पर दोनों दलित छात्रा का शव झुलते देखा गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.
सूचना पाते ही घटनास्थल पर थानाध्यक्ष राकेश रंजन के नेतृत्व में एसआइ पवन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस फोर्स पहुंच गये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. उसके बाद परिवार को शव सौंप दिया गया. पुलिस ने घटना के संदर्भ में परिजन से बातचीत की. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों नाबालिग चचेरी बहनों के बीच समलैंगिक संबंध था. कई बार दोनों को गलत हरकत करते हुए भी पकड़ा गया था. रविवार देर रात दोनों को एक साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया था. उसके बाद अभिभावकों ने दोनों को फटकार लगायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




