बांका : घर में घुस अपराधी ने महिला पर चलायी गोली

Published at :29 Mar 2018 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
बांका : घर में घुस अपराधी ने महिला पर चलायी गोली

अमरपुर : नगर पंचायत क्षेत्र के डुमरामा वार्ड संख्या चार में बीती देर रात गांव का एक अपराधी बुरी नीयत से एक महिला के घर में घूस गया. असफल होने के बाद उसने महिला को गोली मार जख्मी कर दिया. जबकि इस वारदात में महिला के साथ हुई हाथापाई में आरोपित गांव के अरविंद यादव […]

विज्ञापन

अमरपुर : नगर पंचायत क्षेत्र के डुमरामा वार्ड संख्या चार में बीती देर रात गांव का एक अपराधी बुरी नीयत से एक महिला के घर में घूस गया. असफल होने के बाद उसने महिला को गोली मार जख्मी कर दिया. जबकि इस वारदात में महिला के साथ हुई हाथापाई में आरोपित गांव के अरविंद यादव को भी जांघ में गोली लगने की सूचना है. इस मामले में डुमरामा वार्ड के मनोज राय की पत्नी सोनी देवी ने पुलिस को दिये गये आवेदन में कहा कि वह रात में खाना खाकर दोनों बच्चों के साथ घर में सो रही थी. जबकि ससुर अरूण राय बरामदे पर सोये थे. इसी बीच रात के करीब एक बजे मेरे कमरे में अरविंद यादव घुसा.

बांका : घर में…
सोये अवस्था में उसने गलत नियत से मेरा हाथ पकड़ लिया. इसका मैंने विरोध किया. इसी दौरान उससे हाथापाई भी हुई. इसके बाद उसने पिस्तौल से मेरे ऊपर गोली चला दी, जो मेरे हाथ में लगकर आरोपित के जांघ में भी लग गयी. घर में गोली की आवाज सुनकर बच्चे व ससुर भी शोर मचाने लगे. इसके बाद जख्मी अरविंद भाग गया. परिजनों की मदद से जख्मी महिला को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. वहीं घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष उत्तम कुमार, प्रमोद कुमार साह घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस को घटनास्थल पर से खून के धब्बे मिले हैं.
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल के अलावा खून का धब्बा आरोपित के घर तक भी देखा गया है. इसका नमूना भी संग्रहित कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि जख्मी आरोपित के घर के लोगों से जब खून के निशान के बारे में पूछा गया, तो परिजनों ने बताया कि अरविंद घर के बरामदे पर सोया था, व रात में ही अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसे जख्मी कर दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. उधर पुलिस ने जख्मी आरोपित का इलाज मायागंज अस्पताल में किये जाने की बात कही है.
एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने कहा िक मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपित की पहचान स्वयं पीड़िता ने की है. स्थानीय पुलिस को जांचकर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
अमरपुर के डुमरामा वार्ड संख्या चार की घटना
गोली से पीड़िता व आरोपित हुए जख्मी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन