नाबालिग दो बहनों के साथ छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज

Published at :29 Mar 2018 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग दो बहनों के साथ छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज

बांका : विजयनगर मुहल्ला की दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार दोनों अपने नाना के घर विजयनगर में रहकर यहां पढ़ाई करती है. मंगलवार की शाम दोनों बहनें सामान की खरीदने किराना दुकान जा रही थी, इसी दौरान पूर्व से नाकाबपोश घात लगाये चार युवक रास्ते में […]

विज्ञापन

बांका : विजयनगर मुहल्ला की दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार दोनों अपने नाना के घर विजयनगर में रहकर यहां पढ़ाई करती है. मंगलवार की शाम दोनों बहनें सामान की खरीदने किराना दुकान जा रही थी, इसी दौरान पूर्व से नाकाबपोश घात लगाये चार युवक रास्ते में बाइक के साथ खड़े थे. जैसे की दोनों बहनें युवक के पास से गुजरी, इसी बीच चारों युवकों ने दो अलग अलग बाइक पर दोनों को मुंह बंदकर बाइक पर बिठा लिया,

और उसे ओढ़नी नदी के किनारे ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा. छेड़छाड़ के दौरान ही एक युवक का नकाब उतर गया. जिससे पीड़िता ने उसकी पहचान विजयनगर के सुरेश यादव का पुत्र नीतीश कुमार उर्फ छोटू के रूप में की. उक्त युवक भी विजयनगर में अपने नाना आनंदी यादव के घर में रहकर पढ़ाई करता है. छेड़छाड़ का विरोध करने पर उक्त चारों युवक ने दोनों सगी बहनों को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इसी दौरान दोनों बहनों ने शोर मचाया, तो सभी युवक मौके पर फरार हो गये.

मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने बुधवार को थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. वहीं थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. जख्मी छात्रा का मेडिकल उपचार सदर अस्पताल में कराया गया है. मामले का जांच कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन