बांका : ग्रामीणों ने गश्ती वाहन पर किया पथराव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

बौंसी के सांझोतरी गांव की घटना बौंसी : बौंसी थाना के गश्ती वाहन से सांझोतरी गांव का दो वर्षीय बालक बुरी तरह से जख्मी हो गया. घटना के बाद सांझोतरी गांव के सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर शीशे तोड़ डाले. जबकि गश्ती वाहन पर सवार चालक समेत पदाधिकारी व अन्य पुलिसकर्मी […]
विज्ञापन
बौंसी के सांझोतरी गांव की घटना
बौंसी : बौंसी थाना के गश्ती वाहन से सांझोतरी गांव का दो वर्षीय बालक बुरी तरह से जख्मी हो गया. घटना के बाद सांझोतरी गांव के सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर शीशे तोड़ डाले. जबकि गश्ती वाहन पर सवार चालक समेत पदाधिकारी व अन्य पुलिसकर्मी फरार हो गये. सांझोतरी के ग्रामीणों ने बताया कि शाम करीब आठ बजे भलजोर की ओर से तेज रफ्तार बोलेरो सलैया मार्ग में घुसी. इसका पुलिस गश्ती वाहन ने पीछा करना शुरू कर दिया.
इसी दौरान सांझोतरी में सुनील यादव के दो वर्षीय पुत्र दीपक को कुचलते हुए गश्ती वाहन सलैया की तरफ झारखंड की सीमा में चला गया. जहां उक्त बोलेरो को पकड़ लिया गया. हालांकि बोलेरो पर पुलिस को कोई नहीं मिला. इसके बाद जख्मी बच्चे Âबाकी पेज 15 पर
को देखकर ग्रामीण पुलिस वाहन
बांका : ग्रामीणों ने…
का पीछा करते हुए सलैया तक पहुंची. जहां पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को डराते धमकाते हुए गश्ती वाहन लेकर वापस सांझोतरी की तरफ तेजी से आने लगे. इसके बाद गुस्साये ग्रामीणों ने सांझोतरी के पास सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और पुलिस वाहन पर हमला कर वाहन के शीशे तोड़ डाले. इस बीच मौका मिलते ही गश्ती वाहन पर सवार पुलिस कर्मी फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने सांझोतरी पहुंचकर मामले की जानकारी ली और गंभीर रूप से जख्मी बच्चे को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल
भिजवाया. जहां डयूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बालक के बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि बच्चे की हालत चिंताजनक है. घटना के बाद से बच्चे की मां कविता देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे को किस वाहन ने धक्का मारा है यह जांच का विषय है. फिलहाल सूचना मिली है कि भागने वाले वाहन ने ही बच्चे को धक्का मारा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




