पूर्व विधायक के पुत्र के घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

मामला बाबूटोला स्थित वार्ड नंबर नौ का तीन महीने के अंतराल में चोरी की तीसरी वारदात पुलिस के हाथ खाली बांका : शहरी क्षेत्र में चाेरी की एक और बड़ी वारदात ने पुलिस प्रशासन की पोल खोल दी है. अबकी चोरों ने रात के बजाय दिन का समय चुना और अपने मंसूबों को सफल करने […]
विज्ञापन
मामला बाबूटोला स्थित वार्ड नंबर नौ का
तीन महीने के अंतराल में चोरी की तीसरी वारदात पुलिस के हाथ खाली
बांका : शहरी क्षेत्र में चाेरी की एक और बड़ी वारदात ने पुलिस प्रशासन की पोल खोल दी है. अबकी चोरों ने रात के बजाय दिन का समय चुना और अपने मंसूबों को सफल करने पर कामयाब रहे. चोरी की यह घटना पूर्व विधायक स्व बाबूलाल मंडल के पुत्र सह बाबूटोला वार्ड नंबर नौ निवासी दीनदयाल यादव के यहां घटी. इस भीषण चोरी में एक लाख 20 नकदी सहित लाखों के जेवरात, पोशाक सहित कीमती सामग्री लेकर चोर नौ दो ग्यारह हो गए. चोर इतने शातिर थे कि दिन के उजाले में दबे पांव कब आये और कब अपना काम बनाकर भाग गये पड़ोस वालों को भी पता नहीं चला. इस बाबत पीड़ित ने दीन दयाल यादव ने एसपी व थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर
अज्ञात चोर को पकड़ने की गुहार लगायी. चोरी की वारदात जिस घर में घटी वहां से कुछ कदमों की ही दूरी पर पूर्व सांसद जनार्दन यादव का भी घर है. ज्ञात हो कि इस मुहल्ले में कुछ ही दूरी के आसपास विगत तीन महीने के अंदर तीन-तीन बड़ी चोरी घट गयी है. आवेदन के बावजूद पुलिस चोर तक पहुंचने में अबतक विफल है.
पूर्व सांसद जनार्दन यादव के घर के समीप दीन दयाल यादव के मकान में घुसे चोर
तीन कमरे का ताला तोड़ कर निकाले नकदी व आभूषण
आवेदन के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे घर खाली था. पीड़ित दीन दयाल यादव खाना खाने के लिए बाहर गये हुए थे. इसी बीच अज्ञात चोर उनके घर में दाखिल हो गए. चोरों ने घर में घुसने के बाद तीन रुम का ताला तोड़ दिया. कमरे में रखे गोदरेज को तोड़ने के बाद उसके अंदर बने सेफ को भी तोड़ दिया. चोरों ने गोदरेज में रखे करीब एक लाख 20 हजार नकदी, 14 भर सोने व 40 भर चांदी की जेवरात के साथ 10 सिल्क सारी, एक मोबाईल सहित अन्य कीमती सामग्री लेकर फरार हो गये. जब वह घर वापस आये, तो घर में सामान बिखरा हुआ था.
पैरों के निशान व छूटा रॉड चोरों तक पहुंचने में कर सकता है मदद
स्थानीय लोगों के मुताबिक चोरी की इस घटना को एकदम कम उम्र के लड़कों ने अंजाम दिया है. पैरों के निशान से ऐसा प्रतीत हो रहा है. वहीं गोदरेज सहित ताला तोड़ने के लिए जिस रड को चोर साथ लेकर आये, तो हड़बड़ी में छोड़ गये. चोर तक पहुंचने के लिए पैरों के निशान व छूटे हुए रड आधार बन सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




