सत्याग्रह अभियान के तहत एक सप्ताह में बनेंगे 18 हजार शौचालय

बांका : चंपारण सत्याग्रह के एक सौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आगामी 10 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी चंपारण पहुंच रहे हैं. पीएम ने पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन का शंखनाद किया है. इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी एक सप्ताह के अंदर यहां 18 हजार शौचालय निर्माण का संकल्प लिया […]
बांका : चंपारण सत्याग्रह के एक सौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आगामी 10 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी चंपारण पहुंच रहे हैं. पीएम ने पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन का शंखनाद किया है. इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी एक सप्ताह के अंदर यहां 18 हजार शौचालय निर्माण का संकल्प लिया है. जिसकी तैयारी शुरु कर दी गयी है. जिले के 177 पंचायतों में यह शौचालय बनाया जाना है.
इसके लिए इस अभियान में 4 सौ स्वच्छग्रही शामिल होंगे, जिसमें 2 सौ स्वच्छग्रही बाहर से जिला पहुंच रहे हैं. जो स्वच्छता के प्रति आमलोगों को जागरुक करेंगे. साथ ही टीम के अन्य सदस्य इस दौरान करीब 18 हजार शौचालय के निर्माण को अंतिम रुप भी देंगे. बाद में 9 अप्रैल को यह सभी स्वच्छताग्रही पीएम के चंपारण कार्यक्रम का हिस्सा बन जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




