नहीं हुई प्रशिक्षक की बहाली छात्राओं का किया नामांकन

बांका : सदर अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम स्कूल का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विगत 19 जनवरी 2017 को किया था. लेकिन उद्घाटन के 15 माह बीत जाने के बाद भी अब तक स्कूल में शिक्षण-प्रशिक्षण का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है. हालांकि विगत 14-15 मार्च को स्कूल में छात्राओं का नामांकन प्राचार्य […]
बांका : सदर अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम स्कूल का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विगत 19 जनवरी 2017 को किया था. लेकिन उद्घाटन के 15 माह बीत जाने के बाद भी अब तक स्कूल में शिक्षण-प्रशिक्षण का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है. हालांकि विगत 14-15 मार्च को स्कूल में छात्राओं का नामांकन प्राचार्य डाॅ प्रज्ञा रानी के द्वारा ले लिया गया है.
नामांकन के बाद छात्राओं का मेडिकल परीक्षण भी पूरी कर ली गयी है. जानकारी के अनुसार नामांकन के बाद में जीएनएम स्कूल में छात्राओं से छुट्टी का एक लिखित आवेदन लेकर उन्हें क्लास नहीं होने की स्थिति में सभी को छुट्टी दे दी गयी. आलम यह है कि जीएनएम स्कूल में प्रशिक्षक व तकनीकी सहायक की बहाली नहीं हो सकी है. ऐसे में नामांकित छात्रा का क्लास होना संभव नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




