कटोरिया में दो की हत्या

Published at :09 Mar 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
कटोरिया में दो की हत्या

कटोरिया (बांका) : सूइया थाने से 10 किलोमीटर दूर भुसी जंगल में अपराधियों ने ईंट व पत्थर से कूच कर दो लोगों की हत्या कर दी. मृतकों के साथ गयी यशोदा देवी लापता है. मृतकों की पहचान धर्मशीला गांव के योगेंद्र यादव (55) व नरेश कोल (22) के रूप में हुई है. नरेश की मां […]

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) : सूइया थाने से 10 किलोमीटर दूर भुसी जंगल में अपराधियों ने ईंट व पत्थर से कूच कर दो लोगों की हत्या कर दी. मृतकों के साथ गयी यशोदा देवी लापता है. मृतकों की पहचान धर्मशीला गांव के योगेंद्र यादव (55) व नरेश कोल (22) के रूप में हुई है. नरेश की मां यशोदा देवी अब भी लापता है. घटना की सूचना के बाद बेलहर पुलिस अनुमंडल (कटोरिया कैंप) के एसडीपीओ विनोद कुमार गुप्ता दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

घटनास्थल से लकड़ी व पुटुस की झाड़ी काटने के लिए ले जायी गयी कुल्हाड़ी भी बरामद की गयी है. मृतक के छोटा भाई मनोज यादव ने पुलिस को बताया कि योगेंद्र यादव प्याज का खेत घेरने के लिए फुटुस की झाड़ी कटवाने बुधवार की सुबह भुसी जंगल गये थे. उनके साथ मजदूर नरेश कोल व उसकी मां यशोदा देवी भी गयी थी. देर शाम तक नहीं लौटने के बाद खोजबीन शुरू की. गुरूवार की सुबह भुसी जंगल में खून से लथपथ योगेंद्र व नरेश का शव मिला.

यशोदा देवी का कहीं पता नहीं चल रहा है. पुलिस ने घटनास्थल से खून का सैंपल भी एकत्रित किया है. एसडीपीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व खून के सैंपल की रिपोर्ट भी शीघ्र मंगायी जायेगी. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बांका भेज दिया है. बांका एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने कहा कि दोहरे हत्याकांड के संबंध में अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है. लापता महिला की बरामदगी के लिये जंगल में सघन जांच करायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन