मध्य विद्यालय के किचन में रखे सिलिंडर में लगी आग

Published at :01 Mar 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
मध्य विद्यालय के किचन में रखे सिलिंडर में लगी आग

कटोरिया : कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के रसोई घर में मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे पाइप लिकेज के बाद गैस सिलिंडर में आग लग गयी. काफी मशक्कत के बाद जलते सिलिंडर को बुझा कर एक बड़ा हादसा को टाला गया. इस दौरान आदर्श […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के रसोई घर में मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे पाइप लिकेज के बाद गैस सिलिंडर में आग लग गयी. काफी मशक्कत के बाद जलते सिलिंडर को बुझा कर एक बड़ा हादसा को टाला गया. इस दौरान आदर्श मध्य विद्यालय के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में भी अफरातफरी मच गयी. एक रसोइया बेहोश होकर गिर गयी.

आदर्श मध्य विद्यालय के सभी बच्चे बाहर सड़क पर निकल गये. जबकि कस्तूरबा विद्यालय के गेट पर के ही किचन में आग लगने के कारण सभी छात्राएं अंदर ही फंसी रही. कस्तूरबा विद्यालय के एकाउंटेंट सुदीप गुप्ता ने संस्थान के अग्निशामक यंत्र से जलते सिलिंडर को बुझाने का प्रयास किया. लेकिन तेज गति से गैस निकलने के कारण आग की उंची लपट नहीं बुझी. फिर सूचना के बाद थाना के अवर निरीक्षक देवकुमार राम सैप जवानों एवं अग्निशामक दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
काफी मशक्कत के बाद जलते सिलिंडर को विस्फोट होने से पहले बुझा लिया गया. हालांकि रसोई घर में करीब ढाई सौ बच्चों का बना खाना बर्बाद हो गया. इस मौके पर आदर्श मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार सिंह, सहायक शिक्षक विजय कुमार सिंह, सुधीर कुमार, रवींद्र कुमार, कस्तूरबा की वार्डन कनकलता, एकाउंटेंट सुदीप गुप्ता, रसोइया शांति देवी, सविता देवी, प्रमिला देवी, शबनम बेगम, विजय तुरी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन