10 बीघा चने की फसल में दाना नहीं, मुरझा रहे किसानों के चेहरे

बांका : खरीफ की बेहतर खेती से खिले किसानों के चेहरे इस बार रबी की फसल देख मुरझाने लगे हैं. चने की खेती करने वाले सैकड़ों किसानों को इस बार जबरदस्त झटका लगने जा रहा है. प्रखंड क्षेत्र के मंझियारा व बिंडी बहियार के करीब 10 बीघा खेत में लगी चने की फसल में दाना […]
बांका : खरीफ की बेहतर खेती से खिले किसानों के चेहरे इस बार रबी की फसल देख मुरझाने लगे हैं. चने की खेती करने वाले सैकड़ों किसानों को इस बार जबरदस्त झटका लगने जा रहा है. प्रखंड क्षेत्र के मंझियारा व बिंडी बहियार के करीब 10 बीघा खेत में लगी चने की फसल में दाना नहीं आया है. किसान सिर पीटने को मजबूर हैं.
पीड़ितों की सुधी लेने न तो केवीके और न ही कृषि विभाग की टीम पहुंची है. किसानों के अनुसार चने की फसल में दाना नहीं आया और अब कीड़े का प्रकोप है, जो फूट रहे दाने पर कुप्रभाव डाल रहे हैं. पानी की कमी से चना की फसल प्रभावित हुई है. सिंचाई नहीं होने से पौधे ठीक ढंग से नहीं उग पाये हैं. दलहन की अन्य फसल पर भी असर पड़ रहा है. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मकई खेती में भी अबतक दाना नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




