जिले में खुलेंगे पांच बाल श्रमिक विद्यालय

बांका : बाल श्रमिक मुक्त अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने यहां पांच बाल श्रमिक विद्यालय खोलने की अनुमति दे दी है. जानकारी के मुताबिक इसके लिए विभाग ने बाल श्रमिक के सर्वे रिपोर्ट में जिले में करीब 583 बच्चे की सूची सौंपी थी. जिस पर जिला प्रशासन ने रिपोर्ट के आधार […]
बांका : बाल श्रमिक मुक्त अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने यहां पांच बाल श्रमिक विद्यालय खोलने की अनुमति दे दी है. जानकारी के मुताबिक इसके लिए विभाग ने बाल श्रमिक के सर्वे रिपोर्ट में जिले में करीब 583 बच्चे की सूची सौंपी थी. जिस पर जिला प्रशासन ने रिपोर्ट के आधार पर यहां पांच बाल श्रमिक विद्यालय खोलने का अनुमोदन किया है.
हालांकि इससे पूर्व 2007 में केंद्र सरकार व राज्य स्तर से जिले में बाल श्रमिकों के लिए 38 केंद्र की स्वीकृति पूर्व में दी गयी थी. लेकिन यहां कार्यकारिणी समित की बैठक नहीं होने से यह कार्य अधर में लटका हुआ था. बाद में विभाग व जिला प्रशासन के पहल पर यहां विद्यालय खुलने की सहमति बनी. और इसके लिए विभाग ने राज्यस्तरीय रिपोर्ट भेजी है. जिसको जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है. वर्तमान में यह केंद्र किराये पर चलाये जाने की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




