31 मार्च तक करें इंदिरा आवास निर्माण नहीं तो एक अप्रैल से बंद होगा खाता

बांका : अगर आप इंदिरा आवास योजना के लाभुक हैं और आपका आवास अपूर्ण है तो जल्द पूर्ण कर लें. 31 मार्च 2018 के बाद इंदिरा आवास का खाता बंद कर दिया जायेगा. साथ ही नये वित्तीय वर्ष में इंदिरा आवास मद से एक भी रुपया लाभुक को भुगतान नहीं किया जायेगा. अलबत्ता, उनका मकान […]
बांका : अगर आप इंदिरा आवास योजना के लाभुक हैं और आपका आवास अपूर्ण है तो जल्द पूर्ण कर लें. 31 मार्च 2018 के बाद इंदिरा आवास का खाता बंद कर दिया जायेगा. साथ ही नये वित्तीय वर्ष में इंदिरा आवास मद से एक भी रुपया लाभुक को भुगतान नहीं किया जायेगा. अलबत्ता, उनका मकान हमेशा के लिए अधूरा रह सकता है.
जी हां, अब वित्तीय वर्ष 2018-19 में इंदिरा आवास पर काम बंद कर दिया जायेगा. चूंकि प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन शुरू हो गया है. इसलिए पूर्व में अधूरे आवास निर्माण का अंतिम अल्टीमेटम दिया गया है. राज्य से जारी निर्देश के आलोक में डीडीसी ने सभी बीडीओ को लक्ष्य निर्धारित कर हर हाल में सभी अपूर्ण आवास को तय समय-सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया है. जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2015-16 तक इंदिरा आवास का क्रियान्वयन किया गया था. इस दरम्यान जिले को 32090 आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित था. परंतु करीब 9806 आवास अबतक अपूर्ण है.
अलबत्ता, विभाग सभी अपूर्ण आवास को पूर्ण करने का अल्टीमेटम दे चुका है. यदि इंदिरा आवास लाभुक अपने अपूर्ण आवास का निर्माण नहीं करते हैं तो उन्हें तय राशि का भुगतान नहीं किया जायेगा. इसके साथ ही संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है. लिहाजा, महीने के हिसाब से लक्ष्य निर्धारित कर 31 मार्च तक किसी भी सूरत में अपूर्ण आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




