स्पीडी ट्रायल में अव्वल रहा बांका, होगा सम्मानित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Feb 2018 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

24 फरवरी को एसपी पटना में देंगे व्याख्यान स्पीडी ट्रायल की अभूतपूर्व सफलता के आधार पर बांका पुलिस का वार्षिक पुरस्कार के लिए चयन बांका : बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक सम्मान से बांका पुलिस प्रशासन को सम्मानित किया जायेगा. राज्य से विधिवत पत्र जारी करते हुए पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया है. जानकारी के […]
विज्ञापन
24 फरवरी को एसपी पटना में देंगे व्याख्यान
स्पीडी ट्रायल की अभूतपूर्व सफलता के आधार पर बांका पुलिस का वार्षिक पुरस्कार के लिए चयन
बांका : बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक सम्मान से बांका पुलिस प्रशासन को सम्मानित किया जायेगा. राज्य से विधिवत पत्र जारी करते हुए पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया है. जानकारी के मुताबिक आगामी 22 से 27 फरवरी तक पटना में आयोजित पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत एसपी चंदन कुशवाहा को वार्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा.
साथ ही अपनी कार्ययोजना से अपराध जगत में हड़कंप मचाने के लिए एसपी का व्याख्यान कार्यक्रम भी तय किया गया है. 24 फरवरी को एसपी समारोह में अपनी बात रखते हुए रणनीति व योजना के संदर्भ में आवश्यक जानकारी से अन्य पुलिस पदाधिकारियों को अवगत करायेंगे. दरअसल, बांका पुलिस को यह सम्मान स्पीडी ट्रायल सहित क्राइम-कंट्रोल के जरिये किये गये सफलतम कार्य के लिए दिया जायेगा. ज्ञात हो कि विगत वर्ष कटोरिया बैंक लूटकांड में संलिप्त अपराधियों को पकड़ महज 18 दिन, 12 ट्रायल में छह अपराधियों को दस वर्ष की सजा के साथ छह लाख जुर्माना की सजा दिलायी गयी थी. जिला की पुलिस ने केवल कांड का उद्भेदन समय पर किया, बल्कि आरोप पत्र भी समय पर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया. एसपी के साथ वार्षिक पुरस्कार में कटोरिया थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, आइओ राम शंकर यादव व स्पीडी ट्रायल प्रभारी शुभकांत चौधरी शामिल किया गया है.
शराबकांड के अभियुक्तों को जल्द मिली सजा
स्पीडी ट्रायल के तहत सूबे में सबसे अधिक अपराधियों को सजा जिले में सुनायी गयी है. ज्ञात हो कि बेलहर शराब कांड में आठ अभियुक्तों को सजा महज आठ ट्रायल में सुना दी गयी थी. साथ ही बीज विक्रेता की हत्या में संलिप्त अपराधियों को भी कम समय में सजा दिलाने में पुलिस प्रशासन की भूमिका सराहनीय है. पुलिस प्रशासन के आंकड़े पर गौर करें तो वर्ष 2017 में 311 अभियुक्तों की सजा स्पीडी ट्रायल के तहत सुनायी गयी है. जो पहले से कहीं ज्यादा है. इन सभी आंकड़ों के आधार पर ही बांका पुलिस प्रशासन का चयन वार्षिक पुरस्कार के लिये किया गया है.
किस-किस वर्ष कितने अभियुक्तों को मिली सजा
वर्ष अभियुक्त
2014 100
2015 168
2016 139
2017 311
यह सम्मान बांका के लिए हर्ष की बात: एसपी
राज्य मुख्यालय से बांका पुलिस प्रशासन का चयन वार्षिक पारितोषिक के लिए किया गया है. जो हर्ष की बात है. पुरस्कार के साथ ही पुलिस प्रशासन के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है.
चंदन कुशवाहा, एसपी, बांका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




