स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ सुधा की क्लिनिक पर मारा छापा, सील
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हरकत में आया जिला प्रशासन अमरपुर : अमरपुर बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में गत दिनों चिकित्सक की लापरवाही के कारण हुई जच्चा व बच्चा की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को चिकित्सक के क्लिनिक को सील कर दिया. इसको लेकर सीएस डाॅ […]
विज्ञापन
कार्रवाई. जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हरकत में आया जिला प्रशासन
अमरपुर : अमरपुर बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में गत दिनों चिकित्सक की लापरवाही के कारण हुई जच्चा व बच्चा की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को चिकित्सक के क्लिनिक को सील कर दिया. इसको लेकर सीएस डाॅ सुधीर कुमार महतो के नेतृत्व में बाजार स्थित गोला चौक के समीप डाॅ सुधा कुमारी के शिवम मेटरनिटी होम में छापामारी की गयी. इस दौरान जांच टीम ने क्लिनिक में ओपीडी, प्रसव कक्ष, रोगी वार्ड आदि की जांच की. जिसमें क्लिनिक में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, प्रदूषण सर्टिफिकेट सहित क्लिनिक संचालन आदि का प्रमाण पत्र नहीं पाया गया. जांच के दौरान डाॅ सुधा कुमारी मौजूद नहीं थी.
जांच टीम के सदस्य ने बताया कि प्रैक्टिस करने के लिए चिकित्सक को रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. जांच टीम में एसीएमओ डाॅ दिलीप मिश्रा, रेफरल प्रभारी डाॅ अभय प्रकाश चौधरी, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ मिथिलेश कुमार यादव व थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा आदि मौजूद थे.
सांसद ने की थी मंत्री से लाइसेंस रद्द करने की
गत दिनों जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अमरपुर क्षेत्र का दौरा किया था. जिसमें पीड़ित परिवार ने सांसद से न्याय की गुहार लगायी थी. जिस मामले में सोमवार को सांसद ने सुबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से भेंट कर डाॅ सुधा कुमारी की लाइसेंस रद्द करने की मांग थी. जिसके कारण यह मामला हाइ प्रोफाइल हो गया है. बताया जा रहा है कि राज्य से मिले निर्देश के बाद सीएस के द्वारा यह कार्रवाई की गयी है. मालूम हो कि गत सप्ताह बेलहर बोहरना गांव निवासी सुमित कुमार की पत्नी मनीषा देवी जो अपने मायके थाना क्षेत्र पुरनचक गांव से डाॅ सुधा कुमारी के क्लिनिक में गंभीर स्थिति में भर्ती हुई थी. लेकिन गर्भ में ही बच्चे की मौत हो जाने के कारण चिकित्सक ने मृत बच्चे को गर्भ से निकालने में सफल रही थी. लेकिन मनीषा की हालत बिगड़ जाने पर उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया था. जहां दो दिन बाद भागलपुर के ग्लोकल अस्पताल में उनकी की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों शिवम मेटरनिटी होम पर हमलाकर तोड़फोड़ करते हुए सड़क जाम भी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




