चार किसानों की 11 बीघा गेहूं की फसल हुई राख

Updated at : 08 Apr 2026 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
चार किसानों की 11 बीघा गेहूं की फसल हुई राख

चार किसानों की 11 बीघा गेहूं की फसल हुई राख

विज्ञापन

दो लाख से अधिक की क्षति, कर्ज लेकर बटाई पर की थी खेती

बांका से दमकल पहुंचने से पहले सब कुछ हुआ खाक, सीओ ने दिया मुआवजे का आश्वासन

शंभुगंज. छतहार पंचायत अंतर्गत टीना बहियार में आग लगने से चार किसानों की करीब 11 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. इस घटना में किसानों को दो लाख रुपये से अधिक की क्षति होने का अनुमान है. जानकारी के अनुसार, टीना निवासी किसान कुमार गौरव की दो बीघा, जयराम मांझी की तीन बीघा, पंकज तांती की तीन बीघा व गुलनी कुशहा निवासी मनोरंजन कुमार सिंह की तीन बीघा में लगी गेहूं की फसल जल गयी.

बताया गया कि मंगलवार की शाम बहियार में कई किसान रबी फसल की कटाई एवं तैयारी में लगे थे. इसी दौरान अचानक धुआं उठता देख लोगों ने पहले इसे फसल अवशेष जलाने की घटना समझा, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया व पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया. शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे व पंपिंग सेट के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया. साथ ही थाना, अंचल कार्यालय एवं अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी. हालांकि, जब तक बांका से अग्निशमन दल पहुंचता, तब तक पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी. पीड़ित किसान कुमार गौरव ने बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत से खेती की थी, जबकि अन्य किसानों क्रमश: जयराम मांझी, पंकज तांती व मनोरंजन कुमार सिंह ने बटाईदारी पर महाजन से कर्ज लेकर खेती की थी. किसानों ने बताया कि धान की फसल का भुगतान पहले ही कर चुके हैं. गेहूं की फसल से ही उम्मीद थी, लेकिन आग ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. पीड़ित किसानों ने अंचल, थाना एवं कृषि कार्यालय में आवेदन देकर क्षतिपूर्ति की मांग की है. प्रभारी सीओ कविता कुमारी ने जांच के बाद आपदा राहत से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन