मारपीट कर युवक की आंख में डाला तेजाब

Published at :07 Dec 2017 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट कर युवक की आंख में डाला तेजाब

बेलहर के बारा गांव की घटना जख्मी युवक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज, तीन लोगों को िकया गया गिरफ्तार बेलहर : थाना क्षेत्र के बारा गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे एक युवक संतोष कुमार पंडित को घरवालों ने पकड़ कर उसके साथ मारपीट करते हुए आंख में तेजाब डालकर जख्मी कर […]

विज्ञापन
बेलहर के बारा गांव की घटना
जख्मी युवक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज, तीन लोगों को िकया गया गिरफ्तार
बेलहर : थाना क्षेत्र के बारा गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे एक युवक संतोष कुमार पंडित को घरवालों ने पकड़ कर उसके साथ मारपीट करते हुए आंख में तेजाब डालकर जख्मी कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जख्मी युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. इस मामले में जख्मी संतोष कुमार ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया है कि वह मंगलवार की रात अपने घर में ही सोया था.
उसे घर से गांव के ही प्रसून कुमार पंडित, नोखेलाल पंडित व विशेखर पंडित ने उठाकर पुरानी रंजिश को लेकर जान मारने की नीयत से अपने घर में लाकर एक कमरे में बंद कर दिया और मुझे लाठी-डंडे व तलवार से मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. बाद में तेजाब लाकर मेरी दोनों आंख मेंडाल दिया.
इससे मुझे आंख से कुछ भी दिखाई नहीं देने लगा. बुधवार की सुबह हल्ला करने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मेरी जान बचायी. दूसरी ओर प्रसून कुमार पंडित की पत्नी मधुमाला देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया है कि मंगलवार की रात्रि हम लोग घर में सोये थे.
अचानक चोरी की नीयत से संतोष कुमार पंडित मेरे घर में घुसकर चोरी करने लगा. इसकी भनक लगते ही हमने उसका विरोध किया, तो उसने मेरे साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया. हल्ला सुनकर मेरे पति व घर के लोग जुट गये तथा मारपीट होने लगी. इसमें सभी लोग जख्मी हो गये. वहीं पुलिस ने जख्मी संतोष के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रसुन कुमार पंडित, नोखेलाल, विशेखर पंडित को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी पदाधिकारी गौतम बुद्ध ने बताया कि देर शाम दोनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन