बमभोला राइस मिल का फर्जी दस्तावेज दिखा लिया लाइसेंस व जीएसटी नंबर

बांका/कटोरिया : प्रभात-खबर में 30 नवंबर के अंक में छपी ‘राइस मिल है ही नहीं, मिल गया लाइसेंस’ शीर्षक खबर ने रंग लायी है. इस खबर पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार को चांदन बीडीओ श्याम कुमार व बीसीओ रंजन कुमार राजीव की संयुक्त टीम ने इस मामले की जांच की. आनंदपुर ओपी क्षेत्र के चंदुआरी […]
बांका/कटोरिया : प्रभात-खबर में 30 नवंबर के अंक में छपी ‘राइस मिल है ही नहीं, मिल गया लाइसेंस’ शीर्षक खबर ने रंग लायी है. इस खबर पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार को चांदन बीडीओ श्याम कुमार व बीसीओ रंजन कुमार राजीव की संयुक्त टीम ने इस मामले की जांच की. आनंदपुर ओपी क्षेत्र के चंदुआरी पंचायत के भोरसार गांव में अभी पैक्स अध्यक्ष द्वारा चहारदीवारी निर्माण का ही कार्य चलते हुए पाया गया. बिना राइस मिल स्थापित किये ही जिला उद्योग विभाग से लाइसेंस प्राप्त करने, जीएसटी नंबर लेने एवं पटना प्रदूषण विभाग में अप्लाइ करने का जबरदस्त फर्जीवाड़ा का खुलासा जांच में भी हुआ.
प्रभात-खबर में छपी खबर अधिकारियों की जांच में शत-प्रतिशत सही मिली. धरातल पर अभी राइस मिल स्थापित हुआ ही नहीं है. वर्तमान में निर्माण स्थल पर ईंट जोड़कर चहारदीवारी निर्माण एवं राइस मिल के लिये फाउंडेशन निर्माण का कार्य ही प्रारंभ किया गया है. बावजूद इसके बमभोला राइस मिल के नाम से चंदुआरी पैक्स अध्यक्ष भोला यादव ने उद्योग विभाग से गत 28 अक्तूबर को ही उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर05ए0024027 भी प्राप्त कर लिया है. जिला उद्योग विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही कागज पर फर्जीवाड़ा का यह खेल खेला गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




