खुशखबरी : बांका-कटोरिया में बाइपास की स्वीकृति

Published at :30 Nov 2017 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
खुशखबरी : बांका-कटोरिया में बाइपास की स्वीकृति

बांका : लंबे समय से यातायात की बोझ व जाम से कराह रही शहरी क्षेत्र को जल्द ही निजात मिल जायेगी. जी हां, बांका व कटोरिया में बाइपास निर्माण की आधिकारिक स्वीकृति मिल गयी है. प्रधान सचिव ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाते हुए डीएम को इस संबंध में बुधवार को जानकारी दी है. […]

विज्ञापन

बांका : लंबे समय से यातायात की बोझ व जाम से कराह रही शहरी क्षेत्र को जल्द ही निजात मिल जायेगी. जी हां, बांका व कटोरिया में बाइपास निर्माण की आधिकारिक स्वीकृति मिल गयी है. प्रधान सचिव ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाते हुए डीएम को इस संबंध में बुधवार को जानकारी दी है. डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि बेमिसाल बांका निर्माण में यह प्रोजेक्ट अहम भूमिका अदा करेगी. बांका में बाइपास निर्माण के लिए 7.2 किलोमीटर की दूरी तय की गयी है.

झिरवा से बाइपास सीधे भगवानपुर, चमरेली होते हुए बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग जोगडीहा के पास निकलेगी. बाइपास के लिए सभी जरूरी पुल-पुलियों का निर्माण भी कराया जायेगा. बाइपास निर्माण के दौरान चांदन नदी में पुल निर्माण भी कराया जायेगा. राज्य से इस संदर्भ में स्वीकृति प्राप्त होते ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. ज्वाइंट मेजरमेंट सर्वे का 90 फीसदी कार्य पूर्ण होते ही बाइपास निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी जायेगी. जानकारी के मुताबिक बाइपास निर्माण में अरबों की लागत की संभावनाएं जतायी जा रही है. वहीं दूसरी ओर डीएम ने कहा कि बाइपास स्वीकृति मिलते ही चिह्नित एरिया में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. बाइपास निर्माण के बाद जिला को

खुशखबरी : बांका-कटोरिया…
दोगुनी रफ्तार से विकसित होने का मौका मिलेगा. वहीं दूसरी ओर कटोरिया में भी 1.7 किलोमीटर में बाइपास का निर्माण होगा. बाइपास निर्माण होने के बाद कटोरिया बाजार को भी जाम व यातायात संबंधित परेशानी से निजात मिल जायेगा.
बांका में झिरवा से भागवानपुर, चमरेली होते हुए जोगडीहा तक बनेगा 7.2 किमी में बाइपास
प्रधान सचिव ने दी स्वीकृति
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन