शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

Published at :29 Nov 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

दहेज को लेकर शादी से किया इनकार शंभुगंज : प्रेम जाल में फंसाकर दो वर्षों तक यौन शोषण करने बाद अब दहेज की मांग को लेकर प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने का मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार को पीड़ित छात्रा की मां ने थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी है. शंभुगंज बाजार […]

विज्ञापन

दहेज को लेकर शादी से किया इनकार

शंभुगंज : प्रेम जाल में फंसाकर दो वर्षों तक यौन शोषण करने बाद अब दहेज की मांग को लेकर प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने का मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार को पीड़ित छात्रा की मां ने थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी है. शंभुगंज बाजार स्थित राज स्टूडियो के संचालक गिद्धौरा गांव के मिस्टर राज पिता अजय मंडल व कुन्नथ गांव की एक छात्रा के बीच दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. चार दिन पूर्व ही मिस्टर राज ने प्रेमिका को अपने स्टूडियो में बुलाया था, जिस पर लोगों की नजर पड़ गयी. प्रेमी ने प्रेमिका को स्टूडियो में बंद कर फरार हो गया था. लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह ने राज स्टूडियो का ताला तोड़कर बंधक बनी लड़की को बाहर निकाला था. जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में थाना में रखा गया था.
उस वक्त लड़की व लड़का के परिजन के बीच शादी के समझौते पर मामला शांत हो गया था, लेकिन बाद में मिस्टर राज के परिजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर शादी से इनकार कर दिया गया. साथ ही पीड़िता के परिजनों को इस मामले में तरह-तरह की धमकी भी दी जा रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में वो गंभीर है दोषी को कतई बख्शा नहीं जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन