मनरेगा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डीडीसी

बांका : डीडीसी अभिलाषा कुमारी शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय वेश्म में मनरेगा योजना की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई. बैठक में डीडीसी ने मनरेगा योजना के तहत 2017-18 के वार्षिक कार्य योजना के लिए आहुत ग्राम सभा, जॉब कार्ड, आधार कार्ड, वर्क-डे व जल संचय आदि से संबंधित योजनाओं की गहन समीक्षा की. […]
बांका : डीडीसी अभिलाषा कुमारी शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय वेश्म में मनरेगा योजना की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई. बैठक में डीडीसी ने मनरेगा योजना के तहत 2017-18 के वार्षिक कार्य योजना के लिए आहुत ग्राम सभा, जॉब कार्ड, आधार कार्ड, वर्क-डे व जल संचय आदि से संबंधित योजनाओं की गहन समीक्षा की.
मौके पर डीडीसी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि मनरेगा के तहत चलने वाले सभी कार्य पूरी तरह से पारदर्शी हो. साथ ही सभी विकासात्मक योजना तय समय में पूरा किया जाय. इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी. इस अवसर पर मनरेगा के कार्यपालक अभियंता नित्यानंद चौधरी, पीओ पंकज कुमार मनोरंजन प्रसाद, एजाज हाफिज मनी, सुरेश कुमार पासवान सहित सभी प्रखंडों के पीओ आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




