बांका बनेगा सिल्क नगरी : मंत्री

Published at :25 Nov 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
बांका बनेगा सिल्क नगरी : मंत्री

अश्वासन. ऑनलाइन कोकुन बिक्री की होगी व्यवस्था : डीएम किसानों की मांग पर मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में बीजागार व रिलींग सेंटर भवन निर्माण की दिशा में भी प्रयास किये जायेंगे कटोरिया बीडीओ को क्षेत्र में जगह भी चिह्नित करने का आदेश दिया जयपुर : रेशम उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर विकास करने की […]

विज्ञापन

अश्वासन. ऑनलाइन कोकुन बिक्री की होगी व्यवस्था : डीएम

किसानों की मांग पर मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में बीजागार व रिलींग सेंटर भवन निर्माण की दिशा में भी प्रयास किये जायेंगे
कटोरिया बीडीओ को क्षेत्र में जगह भी चिह्नित करने का आदेश दिया
जयपुर : रेशम उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर विकास करने की अपार संभावनाएं हैं. कोकुन उत्पादन से लेकर रेशम धागा तैयार में क्षेत्र के रेशम किसानों की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रयासरत व चिंतनशील हैं. ताकि बांका को सिल्क नगरी का दर्जा दिलायी जा सके. उक्त बातें शुक्रवार को भूमि सुधार व राजस्व विभाग के मंत्री रामनारायण मंडल ने शुक्रवार को लकरामा पंचायत के तेतरिया गांव में रेशम उत्पादन का जायजा लेने के दौरान कही. मंत्री श्री मंडल ने किसानों की मांग पर कहा कि क्षेत्र में बीजागार व रिलींग सेंटर भवन निर्माण की दिशा में भी प्रयास किये जायेंगे. रेशम धागा से कपड़ा तैयार करने का प्रशिक्षण भी किसानों को मिले,
इसकी भी व्यवस्था करायी जायेगी. इसके लिये उद्योग विभाग के मंत्री से भी संपर्क किये जायेंगे. उन्होंने मौके पर मौजूद कटोरिया बीडीओ को क्षेत्र में जगह भी चिंहित करने का आदेश दिया. इधर डीएम कुंदन कुमार ने रेशम किसानों की समस्या सुनने के बाद कहा कि यहां कोकुन की ऑनलाइन बिक्री करने की व्यवस्था की जायेगी. ताकि रेशम किसानों को उनकी मेहनत के अनुरूप उनके द्वारा तैयार कोकुन की सही कीमत मिल सके. डीएम ने किसानों को लेमनग्रास की खेती करके भी अधिक मुनाफा कमाने की गुर बतलाया.
सुषमा ने मंत्री के साथ किया संवाद : जयपुर. लकरामा पंचायत के तेतरिया गांव में जब मंत्री रामनारायण मंडल व डीएम कुंदन कुमार पहुंचे, तो स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. तेतरिया गांव की सुषमा हेंब्रम ने मंत्री के साथ संवाद करते हुए रेशम उत्पादन के बारे में बतायी कि यहां 20 एकड़ में रेशम की खेती की जा रही है. जिसमें 16 हजार 900 अर्जुन के पेड़ लगाये गये हैं. इसमें तेरह स्थानीय किसान रेशम कीट पालन का कोकुन का उत्पादन करते हैं. एक साल में ढाई माह ही कार्य करना पड़ता है.
जिसमें एक किसान 30 से 35 हजार रूपये मात्र ही कमा पाते हैं. उसी से साल भर घर का खर्च चलता है. सुषमा हेंब्रम ने मंत्री के समक्ष सिंचाई की सुविधा प्रदान करने, रिलिंग सेंटर का निर्माण कराने एवं कपड़ा बनाने का सेंटर स्थापित कराने की मांग की. ताकि लोगों की आमदनी बढ़ सके. रेशम किसान संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रेशम उत्पादन में मेहनत के अनुसार दाम नहीं मिल पाता. बंगाल क्षेत्र से पहुंचने वाले व्यापारी औने-पौने दाम देकर कोकुन खरीद ले जाते हैं. किसान अभिमन्यु सिंह ने भी बताया कि क्षेत्र के रेशम किसानों को किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा नहीं मिल रही.
ग्रामीणों ने मंत्री का किया भव्य स्वागत : जयपुर. तेतरिया गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक ढंग से मंत्री रामनारायण मंडल व डीएम कुंदन कुमार का स्वागत किया. लकरामा पंचायत के मुखिया कमलाकांत यादव ने माल्यार्पण कर मंत्री व डीएम का स्वागत किया. इस मौके पर ओएसडी राकेश कुमार, सहायक उद्योग निदेशक रेशम भागलपुर सीके घोष, अग्र परियोजना पदाधिकारी प्रणय कुमार, कटोरिया बीडीओ प्रेमप्रकाश, कटोरिया थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, जयपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक हरेंद्र कुमार, प्रदान संस्था के अरूण कुमार, प्रभाकर कुमार, भाजपा नेता राघवेंद्र झा, सुनील चटर्जी, मुकेश सिंहा, रेशम किसान संतोष कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत झा, उपाध्यक्ष रमेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन