चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता हो जाएं एक जुट

Published at :25 Nov 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता हो जाएं एक जुट

बांका : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण मंडल ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार लगातार चहुंमुखी विकास की आधारशीला रख रही है. विपक्षी जहां उल-जुलूल को आधार बनाती है वहीं एनडीए विकास की बात पर जनता को अपने पक्ष में करती है. मंत्री शुक्रवार को आनंद कॉलोनी में आयोजित बांका […]

विज्ञापन

बांका : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण मंडल ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार लगातार चहुंमुखी विकास की आधारशीला रख रही है. विपक्षी जहां उल-जुलूल को आधार बनाती है वहीं एनडीए विकास की बात पर जनता को अपने पक्ष में करती है. मंत्री शुक्रवार को आनंद कॉलोनी में आयोजित बांका विधानसभा शक्ति केन्द्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे. मंत्री ने कहा कि संगठन पार्टी को शक्ति देता है. इसीलिए बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती जरूरी है.

जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता मजबूती से जुट जाएं. ताकि आने वाले चुनाव में भारी बहुमत से चुनाव में विजय प्राप्त की जा सके. जिला प्रभारी मनीष पांडे ने कहा कि 26 नवंबर को सभी बूथ कमेटी पर मन की बात आयोजित करना है. इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय दास,

अनिल कुमार सिंह, रामानंद चौधरी, महेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार घोष, बाराहाट मंडल अध्यक्ष सुभाष साह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मुन्नी देवी, सुरेश चौधरी, बमशंकर साह, हीरालाल मंडल, संजय झा, सुबोध झा, मोना गुप्ता, अविनाश सिंह, श्याम झा, संजय चौधरी, उगेंद्र मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन