महुआ बरामद होने वाले दो घरों को किया सील

चांदन : चांदन थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में गुरुवार को दो घरों को सील किया गया. उक्त दोनों घरों में पूर्व में चलाये गये छापेमारी अभियान में महुआ की बरामदगी हुई थी. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दोनों घरों को सील कर दिया गया. इस संबंध में थाना में चांदन थाना कांड संख्या […]
चांदन : चांदन थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में गुरुवार को दो घरों को सील किया गया. उक्त दोनों घरों में पूर्व में चलाये गये छापेमारी अभियान में महुआ की बरामदगी हुई थी. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दोनों घरों को सील कर दिया गया. इस संबंध में थाना में चांदन थाना कांड संख्या 167 व कांड संख्या 55 के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज है. चांदन पंचायत के कनोदिया गांव के बोलती मुर्मू पति डबलू मरांडी एवं गौरीपुर पंचायत के बेल्हरिया गांव के सोनेलाल हेंब्रम के घरों को पुलिस ने सील किया.
सील करने के बाद गृहस्वामियों को पुलिस ने नोटिस थमाते हुए हिदायत भी दी कि किसी भी सूरत में घर का सील टूटना नहीं चाहिए. घर का सील टूटने पर थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इस मौके पर चांदन थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार, अवर निरीक्षक चंदन कुमार दूबे, गोपाल तिवारी, एसटीएफ प्रभारी बीके तिवारी के अलावा काफी संख्या में एसटीएफ, सैप व महिला पुलिस जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




