माप-तौल लाइसेंस का हुआ नवीनीकरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Nov 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

सहकारिता विभाग में माप-तौल लाइसेंस के लिए लगा कैंप 86 हजार एमटी धान अधिप्राप्ति के लिए सहकारिता विभाग की तैयारी पूरी बांका : सहकारिता विभाग परिसर में माप-तौल लाइसेंस नवीनीकरणको लेकर कैंप का आयोजन गुरुवार हुआ. जिला सहकारिता पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में जिले भर से आए पैक्स अध्यक्ष का माप-तौल से संबंधित लाइसेंस […]
विज्ञापन
सहकारिता विभाग में माप-तौल लाइसेंस के लिए लगा कैंप
86 हजार एमटी धान अधिप्राप्ति के लिए सहकारिता विभाग की तैयारी पूरी
बांका : सहकारिता विभाग परिसर में माप-तौल लाइसेंस नवीनीकरणको लेकर कैंप का आयोजन गुरुवार हुआ. जिला सहकारिता पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में जिले भर से आए पैक्स अध्यक्ष का माप-तौल से संबंधित लाइसेंस निर्गत के साथ पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण नियमानुसार किया गया. इस दौरान पैक्सों अध्यक्षों ने निर्धारित शुल्क चुकाकर रसीद भी प्राप्त किया. कैंप को लेकर सुबह से शाम तक पैक्स अध्यक्षों की जमघट लगी रही. विभागीय जानकारी के मुताबिक करीब 50 पैक्स का लाइसेंस नवीनीकरण ऑन-द-स्पॉट किया गया. वहीं दूसरी ओर धान अधिप्राप्ति को लेकर सहकारिता विभाग पूरी तरह तैयार है.
विभागीय अधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष की तरह इस बार भी धान अधिप्राप्ति की दिशा में जिला बेहतर प्रदर्शन करेगा. किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो इसके लिए सभी कमजोर बिंदू को दुरुस्त कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक विभाग के पास 86 हजार एमटी धान क्रय करने का लक्ष्य निर्धारित है. अबतक लक्ष्य वृद्धि संबंधित किसी प्रकार का पत्र उच्च स्तरीय विभाग से प्राप्त नहीं हुआ है. विभागीय अधिकारी की मानें तो इस बार पैक्स को धन की कमी नहीं होगी. 40 फीसदी राशि जल्द ही आवंटित कर दी जायेगी.
162 पैक्सों को धान अधिप्राप्ति के लिए मिल सकती है हरी झंडी
धान अधिप्राप्ति को देखते हुए तीव्र गति से सभी पैक्सों का ऑडिट किया जा रहा है. अबतक 139 पैक्सों का अंकेक्षण पूरा हो गया है. विभागीय जानकारी के मुताबिक इस बार करीब 162 पैक्स को धान अधिप्राप्ति की अधिकारिक स्वीकृति दी जा सकती है. ज्ञात हो कि जिले भर में कुल 185 पैक्स कार्यरत हैं. इस बार भी ऑडिट में गड़बड़ी पकड़ाने व अन्य कारणों से कई पैक्स डिफॉल्टर की सूची में शामिल हो सकते हैं. हालांकि अबतक इसपर अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
2403 नये किसानों का निबंधन
धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों का निबंधन जारी है. गुरुवार तक करीब 2403 नये किसानों का पंजियन धान अधिप्राप्ति को लेकर हुआ है. वहीं इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी को लेकर विभाग प्रयास कर रही है. जबकि पुराने निबंधित किसानों को भी हर हाल में आधार लिंक कराना होगा. अन्यथा किसान को धान अधिप्राप्ति से वंचित कर दिया जायेगा.
लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग संकल्पित
धान अधिप्राप्ति को लेकर विभागीय तैयारी अंतिम चरण में है. जिला इस बार भी धान अधिप्राप्ति में सफल होगा. नये किसानों के निबंधन में बांका राज्य में सातवें स्थान पर है. पैक्स अध्यक्ष व किसानों को धान अधिप्राप्ति लेकर किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जायेगी. विभाग धान अधिप्राप्ति के तय लक्ष्य को पूरा करने के लिए संकल्पित है.
संजय मंडल, जिला सहकारिता पदाधिकारी, बांका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




