घर तो बने, पर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं

बांका : शहर में ड्रेनेज सिस्टम की कमी अब वृहत रूप से परेशान कर रही है. एक दिन के बारिश से ज्यादातर मोहल्ला पानी के बीच में घिर गया. जो घर ऊंचाई पर बने थे, परंतु सड़क नीचे होने की वजह से वह भी पानी के बीच ही घिरा हुआ पाया गया. घर तो बना […]
बांका : शहर में ड्रेनेज सिस्टम की कमी अब वृहत रूप से परेशान कर रही है. एक दिन के बारिश से ज्यादातर मोहल्ला पानी के बीच में घिर गया. जो घर ऊंचाई पर बने थे, परंतु सड़क नीचे होने की वजह से वह भी पानी के बीच ही घिरा हुआ पाया गया. घर तो बना परंतु जल-निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो पायी. नतीजतन
, एक दिन की बारिश से पूरा शहर जल-मग्न होने पर विवश हो जाता है. मौजूदा स्थिति पर गौर करें तो सोमवार को हुयी बारिश के बाद मंगलवार देर शाम तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पानी की निकासी नहीं हो पायी है. इससे यह साबित होता है कि यहां का ड्रेनेज कितना कमजोर है. यदि नाले की समुचित व्यवस्था व ठोस राणनीति होती तो आज यह हालात नहीं होती. ड्रेनेज सिस्टम को लागू करने का अबतक कोई ठोस रणनीति प्रशासन के पास नहीं है. नए-नए मोहल्ले बस रहे हैं, परंतु वहां जल-निकासी की व्यवस्था नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




