आरएमके मैदान व पुरानी हाट में जला रावण

Published at :02 Oct 2017 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
आरएमके  मैदान व पुरानी हाट में जला रावण

बारिश ने डाली खलल . रावण दहन देखने शहर भर की भीड़ मैदान में इकट्ठा हो गयी थी खूब हुई आतिशबाजी बांका : रावण दहन समिति के तत्वावधान में आरएमके मैदान में विजयदशमी शनिवार को रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. युवाओं ने विधिवत रावण का पुतला फूंका. इस दौरान कई युवाओं ने राम का […]

विज्ञापन
बारिश ने डाली खलल . रावण दहन देखने शहर भर की भीड़ मैदान में इकट्ठा हो गयी थी
खूब हुई आतिशबाजी
बांका : रावण दहन समिति के तत्वावधान में आरएमके मैदान में विजयदशमी शनिवार को रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. युवाओं ने विधिवत रावण का पुतला फूंका. इस दौरान कई युवाओं ने राम का वेश धारण किया था और तीर से रावण के पुतले पर निशाना साधा. पुतला में तीर लगते ही धूं-धूं कर जल उठा. इस दौरान आतिशबाजी भी हुआ.
युवओं ने जय श्री राम का उद्घोष किया. मौके पर आयोजन समिति के प्रमुख अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रति वर्ष युवा असत्य पर सत्य की जीत को लेकर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. राम ने दुर्गा पूजा संपन्न कर रावण का वध किया था. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत पर आधारित है. इसलिए रावण दहन कर समाज को धर्म के साथ चलने के लिए प्रेरित किया जाता है.
रावण दहन देखने के लिए शहर भर की भीड़ मैदान में इकट्ठा हो गयी थी. इस दौरान का नजारा विहंगम था. हालांकि बारिश की वजह से आयोजन में थोड़ी रुकावट जरुर आयी. परंतु धीरे-धीरे आयोजन को सफल बना लिया गया. इस मौके पर समिति के अंकित सिंह, अशीष कुमार चौधरी, सौरभ शेखर, प्रतिक घोषा, राजीव दूबे, विनय उपाध्याय, प्रिंस कुमार, सौरभ सिंह सहित अन्य सदस्य प्रमुख रुप से मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन