10 सिरवाले रावण का पुतला देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2017 11:09 AM (IST)
विज्ञापन

बौंसी : लायंस क्लब एवं दुर्गा पूजा आयोजन समिति बौंसी के संयुक्त तत्वावधान में पुरानी हाट परिसर में रावण वध का कार्यक्रम शनिवार को किया गया. बारिश की वजह से यह कार्यक्रम थोड़ी देर से आरंभ हुई. जिसमें आस-पास के गावों के काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. 25 फीट ऊंचे रावण की प्रतिमा […]
विज्ञापन
बौंसी : लायंस क्लब एवं दुर्गा पूजा आयोजन समिति बौंसी के संयुक्त तत्वावधान में पुरानी हाट परिसर में रावण वध का कार्यक्रम शनिवार को किया गया. बारिश की वजह से यह कार्यक्रम थोड़ी देर से आरंभ हुई. जिसमें आस-पास के गावों के काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. 25 फीट ऊंचे रावण की प्रतिमा में तीर चलाकर कार्यक्रम हुआ. दस सिर वाले रावण के पुतला देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगा.
इस बीच आतिशबाजी से आकाश में प्रकाश फैल गया और जय श्रीराम, जय माता दी के नारे लगने लगे. कार्यक्रम में अनुमंडलाधिकारी पूनम कुमारी व एसडीपीओ सवींद्र कुमार भी पहुंचे थे. इस अवसर पर बीडीओ अमर कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान, व्यवसायी संघ अध्यक्ष राजू सिंह, लायंस क्लब के अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष धनंजय कुमार साह, संजीव कुमार साह, शिव कुमार साह, सुमित सुमन, सौरभ चौधरी, राकेश शर्मा, छोटु साह सहित अन्य मौजूद थे. कलाकार विरेंद्र कुमार के द्वारा रावण की प्रतिमा को बनाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




