वज्रपात से एक की मौत एक गंभीर रूप से जख्मी

Published at :02 Oct 2017 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से एक की मौत एक गंभीर रूप से जख्मी

बांका : सदर प्रखंड क्षेत्र के दोमुहान पंचायत अंतर्गत चोराकोल गांव में शनिवार को तेज बारिश के बीच हुई वज्रपात से 28 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गांव के गौतम यादव गांव के समीप बहियार में अपना कुछ मवेशी को चराने गया था. शाम के वक्त जब वह घर वापस […]

विज्ञापन
बांका : सदर प्रखंड क्षेत्र के दोमुहान पंचायत अंतर्गत चोराकोल गांव में शनिवार को तेज बारिश के बीच हुई वज्रपात से 28 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गांव के गौतम यादव गांव के समीप बहियार में अपना कुछ मवेशी को चराने गया था.
शाम के वक्त जब वह घर वापस लौट रहा था तो उसी दौरान अचानक तेज बारिसश के साथ हुई वज्रपात का वह शिकार हो गया. जिसके बाद वह मूर्छित होकर बहियार में ही गिर गया. किसी तरह घटना की जानकारी उनके परिजनों को मिली. आनन-फानन में परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर उन्हें इलाज के सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वही इस घटना में एक अन्य चरवाहा का भी जख्मी होने की सूचना है.
जिसका इलाज स्थानीय चिकित्सक से कराया गया. उधर इस घटना के बाद मृतक की पत्नी प्रमीला देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतक के भाई दिनेश यादव ने बताया है कि उनका भाई विकलांग था. सुबह सबेरे ही मवेशी को लेकर बहियार निकला था. शाम को वह वज्रपात का शिकार हो गया. इस घटना की जानकारी राजद के नेता सुनील कुमार यादव ने स्थानीय प्रशासन को भी दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन