मारपीट में छह जख्मी, एक रेफर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2017 11:08 AM (IST)
विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में रविवार को रुपये की लेन-देन के मामले में हुई मारपीट में छह लोग जख्मी हो गये. इस संबंध में जख्मी सावती देवी ने बताया है कि गांव के राजेश झा उर्फ खन्ना से पांच हजार रुपये सूद पर लिया था. जो रुपये उसे वापस कर दिया गया. लेकिन […]
विज्ञापन
अमरपुर. थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में रविवार को रुपये की लेन-देन के मामले में हुई मारपीट में छह लोग जख्मी हो गये. इस संबंध में जख्मी सावती देवी ने बताया है कि गांव के राजेश झा उर्फ खन्ना से पांच हजार रुपये सूद पर लिया था. जो रुपये उसे वापस कर दिया गया. लेकिन प्रतिपक्षी के लोग ज्यादा सूद की मांग पर अड़े हुए थे. गरीबी के कारण और पैसा देने से जब मैंने इंकार किया तो राजेश झा ने मारपीट कर सभी को जख्मी कर दिया. इस घटना में दिलीप मिश्र, सावती देवी, पूर्णीमा देवी, भरतकांत मिश्र, चंद्रशेखर मिश्र, अनुपमा देवी जख्मी हुए है.
सभी जख्मी का इलाज रेफरल अस्पला में किया गया. दिलीप मिश्रा की हालत गंभीर रहने के कारण चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. मामले का आवेदन थाना को दे दी गयी है. इस मामले में थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




