एसडीपीओ के नेतृत्व में चला एरिया डोमिनेशन

कटोरिया : एसपी चंदन कुशवाहा के निर्देश पर दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर बुधवार को बेलहर एसडीपीओ विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया. इसमें कटोरिया, चांदन व आनंदपुर पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसटीएफ भी शामिल थी. पुलिस टीम ने कटोरिया थाना से बाजार तक पैदल फ्लैग मार्च किया. फिर पुलिस […]
कटोरिया : एसपी चंदन कुशवाहा के निर्देश पर दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर बुधवार को बेलहर एसडीपीओ विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया. इसमें कटोरिया, चांदन व आनंदपुर पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसटीएफ भी शामिल थी. पुलिस टीम ने कटोरिया थाना से बाजार तक पैदल फ्लैग मार्च किया.
फिर पुलिस पदाधिकारियों का काफिला विश्वकर्मानगर, दुल्लीसार, सतलेटवा, लहरनियां, सरकंडा, कुरूमटांड़, सुरंगी, मुकुंदा, गुहजोरा, कुशुमघट, दिग्घीबारी, हीरारायडीह, केंदुआर, सतभैया, गौरीपुर, तुर्की मोड़, चांदन बाजार दुर्गा स्थान, पांडेयडीह पहुंचा. एसडीपीओ विनोद कुमार गुप्ता ने पूजा कमेटी के सदस्यों व मुहर्रम के मोजवरों के साथ-साथ दोनों समुदाय के जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों से आपसी भाईचारा, प्रेम व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की.
साथ ही क्षेत्र में कहीं भी आपराधिक, संदिग्ध या असामाजिक तत्वों की गतिविधि दिखे, तो इसकी तुरंत सूचना नजदीकी थाने को देने की अपील की, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके. दुर्गापूजा व मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. त्योहार के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे. एरिया डोमिनेशन अभियान में एसडीपीओ के अलावा कटोरिया थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, चांदन थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार, आनंदपुर ओपी अध्यक्ष रविशंकर कुमार, अवर निरीक्षक रामाशंकर प्रसाद, एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर वरूण तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में एसटीएफ के जवान एंटी लैंडमाइंस वाहन व बाइक से साथ-साथ चल रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




