अमरपुर-बांका मार्ग किया जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश . मारपीट में जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत अमरपुर : थाना क्षेत्र के सिहुडी गांव में गुरुवार को घास काटने को लेकर हुई मारपीट में जख्मी झुना देवी(32) पति नारद यादव का शुक्रवार को इलाज के दौरान भागलपुर मायागंज अस्प्ताल में मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों ने महिला की […]
विज्ञापन
आक्रोश . मारपीट में जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत
अमरपुर : थाना क्षेत्र के सिहुडी गांव में गुरुवार को घास काटने को लेकर हुई मारपीट में जख्मी झुना देवी(32) पति नारद यादव का शुक्रवार को इलाज के दौरान भागलपुर मायागंज अस्प्ताल में मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों ने महिला की शव को लेकर अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग के सिहुड़ीमोड़ के समीप रखकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर करीब दो घंटा तक सड़क को जाम कर दिया. जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीओ पूनम कुमारी व एसडीपीओ एसके दास ने उग्र परिजनों ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम को तोड़वाया. उधर राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी अनिता देवी पति अशोक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
बीती रात में ही जख्मी हालत ने झुना देवी ने गांव के ही छह लोगों के विरूद्ध मारपीट करने का प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें अनिता देवी, उनके पति अशोक यादव, पुत्री स्वीटी कुमारी, पुत्र नितेश कुमार, ससुर लक्ष्मण यादव, गोतनी गीता देवी व भतीजा मिथलेश यादव का नाम शामिल है. थानाध्यक्ष ने आगे बताया है कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. इधर, अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर जाम लगने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. दो घंटे के जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतार सड़क पर लग गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




