ePaper

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, नक्सली साधु खैरा गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Updated at : 04 Sep 2017 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, नक्सली साधु खैरा गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

कटोरिया (बांका) : नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में बांका पुलिस को फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसएसबी और आनंदपुर ओपी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत हार्डकोर नक्सली साधु खैरा को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर ही करमटांड़ गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा में घने […]

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) : नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में बांका पुलिस को फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसएसबी और आनंदपुर ओपी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत हार्डकोर नक्सली साधु खैरा को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर ही करमटांड़ गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा में घने जंगल से जमीन के नीचे से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है.

पुलिस को 15 लीटर वाले छह प्लास्टिक जरकीन में भरे अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए हैं. इस कार्रवाई में एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट आदित्य अपूर्व, जीडी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, आनंदपुर ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार एवं भारी संख्या में एसएसबी जवान आधुनिक हथियारों के साथ शामिल थे. आशंका जतायी जा रही है कि क्षेत्र में नक्सली संगठन किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, जिसे पुलिस टीम ने नाकाम कर दिया है.

नक्सली साधु खैरा की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी

गिरफ्तार नक्सली साधु खैरा करमटांड़ गांव का रहनेवाला है. वह पिछले दिनों पुलिस इनकाउंटर में मारे गये एरिया कमांडर मंटु खैरा का रिश्ते में मामा ससुर भी लगता है. यह मृत नक्सली मंटु खैरा व सुरेश मरांडी के गिरोह का प्रमुख सदस्य रहा है. इधर, इस बड़ी कार्रवाई की सूचना के बाद एएसपी अभियान विमलेश चंद्र झा भी आनंदपुर पहुंचे और गिरफ्तार नक्सली साधु खैरा से गहन पूछताछ की. पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां भी मिली हैं. हालांकि, इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी विस्तृत जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं. करमटांड़ जंगल से बरामद विस्फोटक पदार्थ को जांच के लिए पटना लैब भेजा जा रहा है. बरामद विस्फोटक व उसकी मात्रा के बारे में बताया जा रहा है कि इसका उपयोग बारूदी सुरंग बिछाने व बड़े बम को बनाने में किया जाता है. पिछले दिनों जमुई थाने के नक्सली विश्वसरैया को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था. बरामद विस्फोटक पदार्थ का प्रयोग एंटी लैंड माइंस वाहन को उड़ाने में किया जाता है. यह कार्रवाई बांका जिला पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

कहते हैं एसपी

आरक्षी अधीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया है कि बरामद विस्फोटक पदार्थ पुलिस के खिलाफ नक्सलियों का एक बड़ा षड‍्यंत्र था, जिसे विफल कर दिया गया है. पुलिस को जंगली क्षेत्र में और भी विस्फोट मिलने की संभावना है. इसके लिए सर्च अभियान शुरू किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन