बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा कराये थे 52 करोड़

बांका : भागलपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में अंतिम समय में 27 जून 2013 को 52 करोड़ की राशि जमा कराई गयी थी. यह राशि अज्ञात जमाकर्ता ने जमा कराया था. जबकि इस खातें में पूर्व से ही आठ करोड़ रुपये जमा थे. इसी समय बांका स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में भी विभाग का एक […]
बांका : भागलपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में अंतिम समय में 27 जून 2013 को 52 करोड़ की राशि जमा कराई गयी थी. यह राशि अज्ञात जमाकर्ता ने जमा कराया था. जबकि इस खातें में पूर्व से ही आठ करोड़ रुपये जमा थे. इसी समय बांका स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में भी विभाग का एक खाता खुलवाकर भागलपुर से 60 करोड़ की राशि इसमें स्थानांतरित कर दी गयी.
और इसके तुरंत बाद खाता को बंद करवा दिया गया. साथ ही 60 करोड़ की राशि कोषागार में जमा करा दिया गया. जांच क्रम में जब बंद खाता को टटोला गया तो सारा माजरा सामने आ गया. जांच दल ने भू-अर्जन विभाग के करीब तीन दर्जन से अधिक खाता की कुंडली खंगाली है. जिसमें अबतक भागलपुर स्थित इंडियन बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा में त्रुटि नजर आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




